6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 : गाजीपुर के रितेश सिंह चयनित, मेहनत से बढ़ाई बच्चों की संख्या

- सम्मान के लिए उन्होंने अपने पिता-दादा के साथ ही गांव की जनता और प्रधान की प्रेरणा को बताया है

less than 1 minute read
Google source verification
Teachers Day : राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 : गाजीपुर के रितेश सिंह चयनित, मेहनत से बढ़ाई बच्चों की संख्या

Teachers Day : राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 : गाजीपुर के रितेश सिंह चयनित, मेहनत से बढ़ाई बच्चों की संख्या

गाजीपुर. जनपद में 10 हजार से अधिक शिक्षक हैं, लेकिन राज्य पुरस्कार सम्मान 2019 के लिए रितेश सिंह को चयनित किया गया है। गाजीपुर की सदर तहसील के खालिसपुर गांव निवासी रितेश सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय गोसलपुर, बाराचवर में शिक्षण कार्य करते हैं। उनके पिता जी और बाबा भी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में जब उनकी नियुक्ति इस विद्यालय में हुई थी, तो हालात कुछ ठीक नहीं थे। अब यहां बच्चों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। सम्मान के लिए उन्होंने अपने पिता-दादा के साथ ही गांव की जनता और प्रधान की प्रेरणा को बताया है।

कौशांबी और हाथरस को छोड़कर यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा से जुड़े 73 शिक्षकों को वर्ष 2019 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी थी। इसमें गाजीपुर के रितेश सिंह का भी नाम है।

यह भी पढ़ें : मिर्जापुर के विनोद मिश्रा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित, पिता को किया समर्पित