
सांप
गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दो मासूम बहनों की दूध पीने से मौत हो गई। दूध पीते ही दोनों तड़पने लगीं और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि जो दूध दोनों बहनों को पीने के लिये दिया गया था उसके कुछ दूर पर ही विषैला सांप बैठा था। आशंका जतायी जा रही है कि सांप के मुुंह डालने से दूध जहरीला हो गया होगा। हालांकि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दोनों के शवों को दफना दिया।
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के मदरह गांव में करीम अहमद की पत्नी नने रात को नींद खुलने पर रो रही दो बेटियों पां साल की परवीन और तीन साल की इकरा को चुप कराने के लिये एक गिलास में से दूध दिया। दूध पीने के कुछ ही देर बाद दोनों बहनें तड़पने लगीं और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। परिवार में हड़कम्प मच गया। इसी दौरान जहां दूध रखा था उससे कुछ दूर जहरीला सांप मिला। तत्काल परिजन दोनों को मऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिये ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
By Alok Tripathi
Published on:
14 Sept 2020 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
