12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरक़ा पहनकर दिल्ली, मुंबई, बिहार की ट्रेनों में चोरी करने वाली 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वाञ्चल से गुजरने वाली दिल्ली, मुंबई और बिहार की ट्रेनों में बुरका पहनकर चोरी करने वाली 3 महिलाओं को रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया है। यहाँ के गाजीपुर, आजमगढ़, बनारस क्षेत्रों में लगातार ट्रेनों में मिल रही चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने प्लान बनाया था,जिसके बाद शुक्रवार को इन्हें पकड़ा गया।

2 min read
Google source verification
Theft under womens burka on Ghazipur Railway

Theft under womens burka on Ghazipur Railway

यूपी के गाजीपुर में बुर्के वाली महिला चोरों की बढ़ती घटनाओं से परेशान लोगों की शिकायतों पर जीआरपी ने एक प्लान बनाया, जिसके बाद गाजीपुर स्टेशन से इन तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। बुर्का पहनकर चोरी की बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाली इन महिलाओं ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

यह भी पढे: खांसी की सीरप से 66 बच्चों की मौत: यूपी में इसे ज़ब्त करने का निर्देश जारी, WHO की भेजी रिपोर्ट पर एडवांस तैयारी

गाजीपुर में पकड़ी गई शातिर महिला चोरों के पास से चोरी की ज्वेलरी और सामान भी बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया। उन्होने बताया कि, ये महिलाएं सीमा, मनीषा और पुल्लू बुर्का पहनकर घटना को अंजाम देती थी। इनके पास से चोरी की ज्वेलरी और सामान भी बरामद किया गया है। सीमा, मनीषा दोनो चिरैयाकोट मऊ की रहने वाली है, जबकि पुलू आजमगढ़ के जहानागंज की रहने वाली है। ये तीनों महिलाए आजमगढ़ और मऊ के रूट पर घटना को अंजाम देती थी।
पुलिस की सख्ती को देखते हुए इनहोने स्टेशन के बजाए ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं के सामान और ज्वेलरी को निशाना बनाना शुरू किया था। 6 अक्तूबर को शातिर महिला चोरों ने एक महिला के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया था। जिसकी शिकायत पर कल मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था।

यह भी पढे: BJP नेता ने करवाया फेशियल: जब महिला ने मांगे रुपए तो धमकी देते हुए गाली गलौच का Audio वायरल


पीड़ित महिला यात्री की सूचना और निशानदेही पर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास से महिला पुलिस के सहयोग से 3 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही पकड़े जाने का डर होता था तो कुछ दूर जाकर बुर्का उतार फेंक देती थी। फिर भीड़ भाड़ में आराम से चलने लगती थी। हालाकि पकड़ी गई महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए भीड़ भाड़ वाली जगहों को ही चुनती थी। पकड़ी गई तीनों महिलाओं गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द ही मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।