
गाजीपुर में पुलिस ने फर्जी अपहरण केस का खुलासा किया। युवक ने लड़की से शादी का दबाव बनाने के लिए खौफनाक प्लान बनाया।
गाजीपुर में सनकी युवक ने लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद लड़की से शादी के लिए कहा। जब लड़की ने मना कर दिया तो दबावव बनाने के लिए खुद की फर्जी किडनैपिंग की साजिश रची। 15 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ का जेल भेज दिया। पूछताछ पर युवक ने वारदात का खुलासा किया।
आरोपी युवक लड़की से प्यार करने का दावा कर रहा
पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की से प्यार करने का दावा कर रहा है। लड़की अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। उस घर में रिश्तेदारी होने की वजह से आरोपी का भी आना जाना था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हो जाती थी। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक बार उसने लड़की को नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया था। यही फोटो और वीडियाे दिखाकर उसने कई बार लड़की को प्रभाव में लेने की कोशिश की।
शादी से मना की तो तेजाब फेंकने की धमकी दी
उसके ऊपर शादी के लिए दबाव बनाया। जब लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसी बीच लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई। आरोपी ने लड़की के ससुराल वालों को उसकी अश्लील फोटो भेज दी। इसकी वजह से उसकी शादी टूट गई।
लड़की के घर बाहर गाड़ी में अपना फोन छोड़कर फरार हो गया
आरेेपी युवक 15़ दिन पहले अचानक से लड़की गांव पहुंचा। गांव के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। गाड़ी में मोबाइल छोडकर फरार हो गया। यही नहीं, आरोपी ने लड़की की अश्लील तस्वीरें भी गांव में कई जगह दीवारों पर चिपका दी।
लड़के के घर वालों ने लड़की के परिजनों पर अपहरण का केस दर्ज कराया
इसके घर लड़की के घर वालों ने आरोपी युवक के घर वालों ने लड़की के घर वालों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि लड़की के गांव के पास गाड़ी छोड़ने के बाद खुद ही आवाज बदलकर घर वालों को कर दिया। उन्हें कह दिया कि वह आकर अपने बेटे की तलाश कर लें। आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, पीछा करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले लड़की ने आरोपी पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।
Published on:
05 Feb 2024 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
