1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर

ग्रामीणों ने रोकी रेल राज्यमंत्री की ट्रेन, दिया ज्ञापन

रेेेल मंत्री ने सैलून से बाहर आकर लिया ज्ञापन, जनता से की बात  

Google source verification

गाजीपुर. रेल राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद मनोज सिन्हा का विशेष सैलून लगी ट्रेन शनिवार को ग्रामीणों ने लाल झंडी दिखाकर रोक ली। सैलून से उतरे मंत्री को ज्ञापन देकर रेलवे लाइन पर अंडर पास बनाने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को पुल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। यह वाकया जनपद के विकास खंड करंडा अतंर्गत मुड़वल गांव का है।

जानकारी के अनुसार वाराणसी-गाजीपुर रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। उक्त रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है और अन्य कार्य भी प्रक्रिया में हैं। इन्हीं कार्यों का निरीक्षण करने के लिए वाराणसी—गाजीपुर रेलखंड पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का विंडो निरीक्षण का कार्यक्रम स्पेशल सैलून के जरिये प्रस्तावित था। विंडो निरीक्षण के लिए निकले मंत्री का स्पेशल सैलून जैसे ही एकला गांव के पास पहुंचा, पहले से मौजूद मुड़वल गांव के ग्रामीणों ने उनके सैलून को लाल झंडी दिखाकर रोक दिया। सैलून रूकने के बाद भीड़ देख सिन्हा बाहर आए और ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने उनको अवगत कराया कि एनएच पर आवागमन के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे से छोटी पुलिया है जो काफी सकरी है, जिससे उन्हें आवागमन में काफी दिक्कत होती है। मंत्री सिन्हा को पत्रक सौंपकर बड़े पुल का निर्माण कराने की मांग की। सिन्हा ने पुल निर्माण का आश्वासन दिया।


अधिकारियों में मचा हड़कम्प

ग्रामीणों द्वारा रेल राज्यमंत्री का सैलून रोके जाने की खबर से रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। प्रशासनिक अधिकरी भी हलकान रहे। एसडीएम सदर ने कहा कि ग्रामीण रेलवे ट्रैक के नीचे से पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे थे। उससे सम्बंधित ज्ञापन देना चाहते थे।


मानव रहित क्रॉसिंग की समस्या का निराकरण ना होने से था आक्रोश

ग्राम प्रधान करूणा चक्रवर्ती ने कहा कि गांव के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग है, जिसकी वजह से दुर्घटना की संभावना हर समय बनी रहती है। इस समस्या को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से लेकर मंत्री सिन्हा तक से दर्जनों बार मुलाकात की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इससे आक्रोश था। इसी रास्ते मंत्री के गुजरने की खबर मिली, तो ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उनका सैलून रोककर ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

 

By: Alok Tripathi