
मौसम
गाजीपुर. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान पर काले बादल छा गए हैं और भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से भी इसकी आशंका जतायी जा चुकी थी। दीपावली के पहले लौटता हुआ मौसम भिगो सकता है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही अगले चार दिनों के लिये बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार जता दिये गए थे।
शनिवार को सुबह पूर्वांचल में आसमान पर काले बादल छाए रहे, जबकि सुबह मामूली फुहार भी हुई। मौसम विभाग की ओर से कहा गया था कि शुक्रवार से पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने से वायुमंडल में नमी बढ़ेगी। उत्तर पश्चिमी हवाएं थमने और इसका तीन-चार दिनों तक असर रहने का अनुमान लगाया गया था। शनिवार की सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने का भी अनुमान है, जबकि शुक्रवार को तापमान अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।
Published on:
19 Oct 2019 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
