गाजीपुर

Weather alert: यूपी के 27 जिलों में अगले 3 घंटे होगी झमाझम बारिश, 25 जिलों का मौसम 25 जिलों का लल्लनटॉप, अलर्ट घोषित

Weather alert: लखनऊ मौसम केंद्र ने अगले तीन घंटों के लिए दो अलर्ट जारी किए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि यहां कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश से मौसम सुहाना बना रहेगा।

less than 1 minute read
Jul 10, 2023

मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के टकराहट के बीच यूपी में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में लगातार ही बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे तक 27 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
संत कबीरनगर, सिद्घार्थनगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर बागपत, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्घनगर बुलंदशहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें: लाल आंखें दिखाते टमाटर के बदले मेनू में शामिल करें ये सस्ती चीजें, स्वाद टमाटर से कतई कम नहीं
इसके अलावा महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, कानपुर नगर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, शामली में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Published on:
10 Jul 2023 04:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर