1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल आंखें दिखाते टमाटर के बदले मेनू में शामिल करें ये सस्ती चीजें, स्वाद टमाटर से कतई कम नहीं

Tomato alternative: पिछले दिनों जहां टमाटर 10 से 20 रूपये किलो बिक रहे थे, वहीं अब टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारत में टमाटर की कीमतें 100-150 रुपए प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गई हैं। ऐसे में जो लोग टमाटर को खाना पसंद करते हैं, उनरी जेब को टमाटर लाल आंखें दिखा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 10 Jul 2023, 3:41 PM IST

tomato_prie.jpg

टमाटर की कीमतों में ये इजाफा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश और बाढ़ की वजह से हुआ है। लेकिन इसका असर भारत के उत्तरी हिस्से में भी देखने को मिला है। आज हम आपको इसके कुछ अल्टरनेटिव्स बताएंगे जिन्हें आप खाना बनाने में शामिल कर सकते हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं और कहीं से भी टमाटर से कम नहीं हैं।

अमचूर या खटाई
टमाटर अपनी खटास से भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है। इसके लिए आमचूर और दूसरी नेचुरल खटाई टमाटर का एक बेहतर विकल्प है। इससे आपके व्यंजनों में खट्टापन तो आएगा ही, साथ ही यह सेहतमंद भी है। प्राकृतिक खटाई में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को स्ट्रौंग बनाती हैं। आप दही और मठा का भी उपयोग कर सकते हैं।

खट्टे दही में बेसन
खट्टे दही में यदि आप बेसन मिला देते हैं और इसे सब्जी में इस्तेमाल करते हैं तो इससे टमाटर की कमी महसूस नहीं होगी। इसमें आपको प्रोटीन की अतिरिक्त खुराक मिल जाएगी और स्वादिष्ट भी ज्यादा होगा।

आंवला
सर्दी के मौसम में आंवला खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ताजा आंवला थोड़ा खट्टा भी होता है, इसलिए इसे करी में डालते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। इसका खट्टापन थोड़ा कम करने के लिए कुछ देर उबलते हुए पानी में डालकर छोड़ सकते हैं

कद्दू Pumpkin
कई लोगों को कद्दू पसंद नहीं होता लेकिन वह विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होता है। बीटा कैरोटीन के अलावा, कद्दू में विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन और फोलेट भी पाया जाता है। ये सभी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

टमाटर का पेस्ट
मार्केट में अभी साबुत कच्चा टमाटर महंगा हुआ है, न कि सैशे और बोतलों में बिक रहा टमाटर का पेस्ट। इसलिए मार्केट में मौजूद टोमेटो पेस्ट के इस्तेमाल से आप अपने खाने के स्वाद और जायका को नैचुरली बरकरार रख सकते हैं।