8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरयू नदी में नहाने गए युवक की डूब कर मौत, मौके पर कपड़े और आधार कार्ड मिले, तलाश जारी

सरयू नदी में नहाते समय अचानक युवक गायब हो गया। जिससे घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। युवक की तलाश जारी है। मौके पर युवक के कपड़े और आधार कार्ड मिले हैं।

2 min read
Google source verification
Gonda hindi news

घटना के बाद मौजूद पुलिसकर्मी और जुटे लोग

गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित सरयू नदी में शनिवार की दोपहर में नहाने गए एक युवक की डूब कर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। वही सरयू घाट पर मगरमच्छ देखे जाने के बाद लोगों में हड़कंप का माहौल है। युवक के कपड़े और आधार कार्ड मिले हैं।

गोंडा जिले के करनैलगंज सरयू नदी में शनिवार दोपहर में स्नान कर रहा एक युवक अचानक गायब हो गया। जिससे घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सरयू तट पर युवक के कपड़े और आधार कार्ड मिले हैं। जिससे पहचान कराई जा रही है। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नदी में स्नान कर रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद वह पानी में ही गायब हो गया। यह मंजर देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह और चौकी प्रभारी आशीष कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सरयू घाट पर पानी में डूबे युवक के कपड़े मिले है। जिसमें मौजूद आधार कार्ड पर उदयपाल पुत्र चन्द्रपाल उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी खोदहरी पुरवा भदैयां थाना कटरा बाजार है। पुलिस ने नावों के सहारे डूबे युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। नदी में पानी अधिक होने के चलते युवक का पता नहीं चल पा रहा है। कोतवाल ने युवक की तलाश के लिए घाघरा घाट से गोताखोरों को बुलाया है। घाट पर मौजूद लोगों की माने तो कई दिनों से नदी में मगरमच्छ देखे जा रहे थे। जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। कुछ लोग युवक के डूबने का कारण मगरमच्छ का हमला भी मान रहे है। वन दरोगा अशोक कुमार पाण्डेय का कहना है कि नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी जैसे कोई संकेत नहीं है। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से युवक डूब गया है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि स्थानीय तैराकों व मछुवारों की मदद से डूबे युवक की तलाश की जा रही है। पानी अधिक गहरा होने के चलते दिक्कत आ रही है। युवक को तलाशने का पूरा प्रयास जारी है। गोताखोरों को बाराबंकी से बुलाया जा रहा है।