17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर सुर्खियों में आसाराम बापू, आश्रम में खड़ी कार में मिला बालिका का शव, 5 अप्रैल से थी लापता

Asaram Bapu- नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। बहराइच रोड स्थित बिमौर गांव में आसाराम बापू के आश्रम में कार में गुरुवार देर रात एक 12 वर्ष की लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification
Asaram Bapu's Ashram Sealed on Recovery of Dead Body of Minor

Asaram Bapu's Ashram Sealed on Recovery of Dead Body of Minor

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच रोड स्थित बिमौर गांव में आसाराम बापू के आश्रम में कार में गुरुवार देर रात एक 12 वर्ष की लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चार दिन से कार में पड़ा था। दुर्गंध आने पर जब आश्रम के कर्मचारियों ने उसे खोल कर देखा तो शव देखकर सभी हैरान रह गए। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, लड़की पांच अप्रैल से गायब थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने कार और आश्रम दोनों को सील कर दिया है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

आश्रम से कुछ ही दूर है घर

गुरुवार देर रात गोंडा पुलिस को सूचना मिली कि बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम में एक कार में लड़की का शव बरामद हुआ है। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच में पता लगा कि लड़की का घर आश्रम से कुछ ही दूरी पर है। वह चार दिन से लापता थी। जिस कार में शव मिला वह आश्रम में कई दिनों से खड़ी थी। पुलिस ने कार और आश्रम को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम कार की जांच करेगी।

तीन साल से गायब है पिता

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उधर, मृतक की मां ने बताया कि पांच अप्रैल की रात से उनकी बेटी गायब थी। काफी प्रयासों के बाद भी वह नहीं मिली तब पुलिस को मामले की सूचना दी। अचानक पता लगा कि उसकी लाश आश्रम में खड़ी किसी कार में पाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले उनके पति भी गायब हो गए थे। उनका अनुमान है कि जिन्होंने पति की हत्या की है उन लोगों ने ही बेटी को भी मारा है। लड़की की मां ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।