
बहराइच जिले की नगर पंचायत पयागपुर में चुनाव को लेकर भाजपा और सपा में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सपा पर पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत किया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक पयागपुर ने सपा विधानसभा अध्यक्ष समेत तीन को गिरफ्तार किया गया। हालांकि कुछ देर बाद सपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। फिर उन्हें कुछ शर्तों पर छोड़ दिया गया।
बीजेपी और सपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पैसे बांटने और मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 38 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। पयागपुर नगर पंचायत में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं पर पैसा बांटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सपा विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने नहीं ले गई थी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में सपा समर्थक और कार्यकर्ता थाने के बाहर पहुंच गए थे। इस दौरान उग्र कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करने की कोशिश किया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। उसके बाद स्थित समान्य हो गयी थी।
प्रभारी निरीक्षक पयागपुर बोले धारा 144 का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
पयागपुर पुलिस ने इस मामले में दूसरे दिन पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, रामजी यादव, रोहित समेत 38 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक पयागपुर ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को वक्ता नहीं जाएगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
01 May 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
