10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balrampur: पिता की मौत पर पति ने पत्नी को नहीं छूने दिया शव, मासूम बेटी संग घर से भगाया, फिर बिगड़ गई बात

Balrampur: बलरामपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। पिता की मौत के बाद पति ने पत्नी को शव छूने नहीं दिया। मासूम बेटी संग घर से भगा दिया। उसके बाद बात बिगड़ गई।

2 min read
Google source verification
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर

Balrampur: ससुर के मौत के बाद मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता को ससुर के शव को छूने नहीं दिया। पत्नी को प्रताड़ित करते हुए मासूम बेटी के साथ भगा दिया। बेटी को लेकर पत्नी सीधे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर अपनी पूरी व्यथा बताई। जिस पर एसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Balrampur: बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना के गांव बैरिया सुरजनपुर पूरे सपहा निवासिनी बिंदू देवी की शादी वर्ष 2017 में रेहरा बाजार थाना के गांव बूधीपुर पूरे बैसिया के रहने वाले मनजीत पुत्र झिनकाने के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद एक बेटी पैदा हुई। उसके बाद पति समेत ससुराल के लोग उत्पीड़न करने लगे।

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान उपहार में दिया था। जिससे पति जेठ,जेठानी सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन दहेज लोभी विवाहिता को मारते-पीटते रहे। ससुराली जनों की प्रताड़ना से परेशान बहू अपने मायके चली गई। इसी बीच उसके ससुर की को मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद वह अपने मायके से ससुराल पहुंची। यहां पर दहेज के लिए नाराज ससुराली जनों ने ससुर के शव को छूने तक नहीं दिया। मौके से उसे तत्काल आरोप है कि गाली गलौज देते हुए मासूम बेटी सग भगा दिया। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद पति और उनके घर वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पत्नी की माने तो 5 लाख नगद की मांग करते रहे।

इन पर मारपीट कर भागने का आरोप

ससुर के क्रिया कर्म मे सामिल होने के लिये अपने ससुराल गयी। जहां पति, जेठ, जेठानी और ननद ने शव को छूने नही दिया। आरोप है कि जान से मार देने की धमकी देकर अपने घर से भगा दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर रेहरा बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रेहरा बाजार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग