
मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी से गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने इंडिया गठबंधन को लेकर कई सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी फिर चुनाव जीतेगी। इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते-आते इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा। चुनाव के बाद फिर गठबंधन बनेगा।
गोंडा जिले में आयोजित मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कितने दिन का गठबंधन है। इसी बात पर को लेकर बहुत बड़ा सवालिया निशान है। यह गठबंधन कब तक रहेगा। इस पर सवाल है। मुझे पता है कि लोकसभा 2024 का चुनाव बीजेपी जीतेगी। चुनाव आते-आते गठबंधन फिर खत्म हो जाएगा। चुनाव के बाद फिर गठबंधन जुड़ जाएगा। कहा कि देखिये सबकी अपनी-अपनी सोच है। सबकी अपनी-अपनी विचारधारा है। सबको मौका मिला है। इस देश की जनता ने सभी लोगों को बराबर मौका दिया है। सबने उस मौके का भरपूर फायदा उठाया है। चाहे अपने लिए या फिर देश के लिए उठाए हो, तो इसके लिए क्या कहा जाए। इससे पहले सांसद ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा था कि गठबंधन में जितने भी लोग हैं। सभी लोग कांग्रेस से टूटकर पार्टी बनाया है। सबकी अलग-अलग विचारधारा है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अलग-अलग विचारधारा के लोग एक साथ कैसे रह सकते हैं। कांग्रेस के समाप्त होने पर ही गठबंधन का भविष्य है।
विश्वविद्यालय को लेकर विधायकों के साथ CM से मिलेंगे सांसद
गोंडा में विश्वविद्यालय को लेकर चल रहे आंदोलन और दूसरे जनपद में स्थानांतरण के सवाल पर कहा कि विश्वविद्यालय कहीं गया नहीं है। गोंडा में ही बनेगा। इसके लिए हम सभी विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
Published on:
27 Oct 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
