गोंडा

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को लेकर कह दी ये बात?

WFI के पूर्व अध्यक्ष बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह गोंडा जिले के एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुये। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया साक्षी मलिक को लेकर बड़ी बात कहा।  

3 min read
Aug 27, 2023
फोटो बृजभूषण सिंह

बीजेपी सांसद कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहां कि फेडरेशन के चुनाव में बार-बार बाधा आने की वजह से इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का कोई खिलाड़ी इंडिया के बैनर तले कुश्ती नहीं लड़ पाएगा। उन्होंने इसके लिए बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को जिम्मेदार ठहराया है।

बृजभूषण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव बार-बार दांव पेंच के चलते टल जाने के सवाल पर कहा कि इसमें फेडरेशन को कोई फैसला नहीं देना है। चुनाव कमेटी की देखरेख में हो रहा है। यहां तक की 12 तारीख को चुनाव होना था। 11 तारीख को स्टे आ गया। इससे पहले असम से स्टे आ गया। अब सुप्रीम कोर्ट मामला गया है। जो निर्णय देगा सबको मानना पड़ेगा। फेडरेशन का चुनाव न होने के सवाल पर कहा कि इसके लिए साफ तौर पर बिनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी जिम्मेदार है। कहां कि और सब बच्चे तो वापस चले गए। उन्होंने कहा कि मैं फिर कहता हूं। आज हरियाणा में चुनाव करा लीजिए। देखिए किसका समर्थन है। हमारा समर्थन है। कहा कि एशियन गेम्स अगले महीने होने वाला है। वर्ल्ड चैंपियन होने वाला है। और कुश्ती का कोई कैंप नहीं चल रहा है। बहुत दुखद स्थिति है। भारत पहली बार प्रतिबंधित हुआ है। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ। चुनाव नहीं कराए गए। तो ओलंपिक में या फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप अथवा एशियन गेम्स में भारत के बैनर तले हमारे देश का कोई भी खिलाड़ी कुश्ती नहीं लड़ सकता है। यह हमारे देश और पहलवानों का दुर्भाग्य है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में चीन ने भारत की सबसे ज्यादा जमीन कब्जा किया

राहुल गांधी के उसे बयान पर पलटवार करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत की जमीन सबसे ज्यादा चीन ने कब्जा कर ली है। इस पर बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत की जमीन पंडित जवाहरलाल नेहरू के जमाने में चीन ने सबसे ज्यादा कब्जा किया था। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम वंशवादी दल के बीच में होगा।

धरना नबीस खिलाड़ी कौन होते, यह तय करने वाले अध्यक्ष कौन बनेगा

WFI के चुनाव को लेकर ममता बनर्जी के आरोपों पर कहा कि ममता बनर्जी को तथ्य नहीं मालूम है। मैं जनवरी महीने से ही फेडरेशन से अलग हूं। मैं ना प्रत्याशी हूं। ना मेरे परिवार का कोई प्रत्याशी है। यहां तक कि मैं वोटर भी नहीं हूं। तो इसमें मेरा क्या रोल है। वह देश के हर आदमी को कहते हैं, कि यह बृजभूषण सिंह का आदमी है। इसको कौन रोक पाएगा। उन्होंने मीडिया से सवाल किया कि मीडिया बताएं कि हम कैसे जिम्मेदार हैं। अगर उनकी मांग है कि हम भारत की नागरिकता छोड़ दें। यह तो नहीं संभव है। वह लोग कौन होते हैं। यह तय करने वाले कि अध्यक्ष कौन बनेगा। यह तो देश की फेडरेशन तय करेगा कि अध्यक्ष कौन बनेगा? उन लोगों का एक प्रत्याशी आया है। एक बनारस का है। दोनों के बीच मुकाबला होना है। इसके जिम्मेदार धरना देने वाले खिलाड़ी हैं। जिन्होंने कुश्ती और देश के साथ मजाक किया है।

चुनाव समय से नहीं हो पाया इसलिए सदस्यता की गई रद्द

फेडरेशन के सभी सदस्यों का सदस्यता रद्द होने के सवाल पर कहा कि WFI का चुनाव समय से नहीं हो पाया। इसलिए सदस्यता रद्द की गई है। मैंने जनवरी में प्रयास किया। जिसमें उन लोगों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया इस पर सरकार ने कहा कि आप कुश्ती से अपने आप को अलग कर लीजिए। चार बार प्रयास किया गया। चुनाव हो जाए लेकिन कोई ना कोई अवरोध उत्पन्न होता रहा। UWW ने स्पष्ट चेतावनी दिया था। यदि 45 दिन के अंदर फेडरेशन चुनाव नहीं करता है। तो सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। इसी कारण से सदस्यता रद्द कर दी गई।

Published on:
27 Aug 2023 05:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर