15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brijbhushan Singh: बृजभूषण बोले-स्वामी प्रसाद मौर्य भोंकते हैं, उन्हें भौंकने दो पाकिस्तान के मसले पर राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

Brijbhushan Singh: बीजेपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि भोंकते हैं, उन्हें भौंकने दो, पाकिस्तान के मसले पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया।

2 min read
Google source verification
Brijbhushan sharan singh

फोटो सोर्स वीडियो ANI से

Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा में एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस को चलनी बता दिया। कहा वह क्या बोल रहे हैं। जिनके 72 छेद हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ना तो प्रधानमंत्री हैं। ना ही गृहमंत्री और सलाहकार हैं। वह भोंकते हैं, उन्हें भौंकने दो राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि उनकी बौद्धिक क्षमता पर हमें तरस आता है।

Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह गोंडा में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और राहुल गांधी के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमें तो राहुल गांधी के बौद्धिक क्षमता पर तरस आता है। वैसे कांग्रेस पार्टी चलनी है। उसके 72 छेद हैं। पाकिस्तान और कश्मीर मसले की जड़ कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि हम विदेश में फेल हैं। हमारे सारे जहाज पाकिस्तान ने उड़ा दिए। तो क्या राहुल गांधी के लिए गर्व का विषय है। जो सवाल वह पूछते हैं। क्या समझते हैं कि इससे देश में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। सब लोग राहुल गांधी के पीछे चलने लगेंगे। राहुल जी को यह समझ नहीं है। कि कब क्या सवाल उठाना चाहिए? कब नहीं उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:Gonda: आयुक्त का कड़ा एक्शन अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच अधिकारियों को नोटिस जारी

दुनिया के इतिहास में इतनी बड़ी सेना ने कभी सरेंडर नहीं किया

मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वर्ष 1971 में जब हमने पाकिस्तान के 92 हजार सैनिकों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया। उनको हमने 8 महीने तक खिलाया पिलाया। कांग्रेस ने उनको क्यों छोड़ दिया? उन्हीं का शासन था। क्यों छोड़ दिया गया। इसका जवाब उनके पास है। दुनिया के इतिहास में इतनी बड़ी सेना ने कभी सरेंडर नहीं किया। फिर उन्होंने दोहराया क्यों छोड़ दिया यह समस्या किसकी देन है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि वह ना प्रधानमंत्री हैं। ना गृहमंत्री हैं। ना सलाहकार हैं। वह भोंकते हैं। उन्हें भौंकने दो वह पहले भी भोंकते थे।