
बैंकों से ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 9 एटीएम कार्ड, एटीएम मशीन खोलने के उपकरण, एक कार और 21 हजार रुपए बरामद किया है।
गोंडा जिले की उमरी बेगमगंज पुलिस और एसओजी ने दो अन्तर्राजीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए साइबर ठग बैंकों से ठगी करते थे। इनकी ठगी का तरीका कुछ अलग था। जिससे बैंक अधिकारी भी हैरान थे। पुलिस ने जिन दो साइबर ठगों को दबोचा है। उनमें आगरा जनपद के थाना ताजगंज निवासी फैजान खान और एटा जनपद के अलीगंज निवासी वाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बैंकों से, ऐसे करते थे ठगी
साइबर ठगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर ट्रांजैक्शन से संबंधित समस्त कार्यवाही को पूरा करते थे। और जैसे ही पैसा एटीएम मशीन की ट्रे से बाहर आने वाला होता था। हम एटीएम मशीन का पावर सप्लाई का तार निकाल देते थे। जिससे ट्रांजैक्शन फेल हो जाता था। और पैसा ट्रे से बाहर निकल आता था। अगर पैसा बाहर आने में कोई समस्या होती थी। तो हम उसे अपने पेचकस और वायर से बाहर निकाल लेते थे। इसके बाद बाहर निकल कर बैंक कस्टमर केयर को फोन कर ट्रांजैक्शन फेल की शिकायत दर्ज करा देते हैं। बैंकिंग नियमों के अनुसार कुछ दिनों में धनराशि हमारे खाते में वापस आ जाती थी। इस तरीके से हमने कई जिलों और कई राज्यों में ठगी की है।
आई.डी.बी.आई. बैंक को लगाया था 15 हजार का चूना
आई.डी.बी.आई बैंक के मैनेजर ने नगर कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बैंक की गोंडा शाखा में लगे एटीएम से 15 हजार रुपए की चोरी हुई थी। ट्रांजैक्शन फेल का निस्तारण करते समय बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दो अन्तर्राजीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे निकालते थे।आई.डी.बी.आई. बैंक एटीएम से छेड़छाड़ कर कुछ पैसे निकाले गए थे। जिस के संबंध में मैनेजर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को ऐसे साइबर ठगों की तलाश थी। आज यह लोग उमरी बेगमगंज क्षेत्र में दूसरी घटना करना चाह रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी से इनके कुछ साथी जेल गए हैं। गिरोह के अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।
Published on:
23 Feb 2023 07:13 am

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
