
प्रेस वार्ता करते डिप्टी सीएम फोटो सोर्स पत्रिका
गोंडा जिले के मनकापुर विकासखंड पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पिता स्वर्गीय कुंवर आनंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट एजेंसी बताया।
गोंडा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अखिलेश यादव को डर लगता है। वह पीडीए की बात तो करते हैं। लेकिन पिछड़े वर्ग का कोई नेता उन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। मैं एक गरीब किसान के घर में पैदा हुआ हूँ। एक कार्यकर्ता के रूप में यहां तक का सफर किया हूं। अखिलेश यादव अहंकारी स्वभाव के हैं। इतिहास के पन्ने खोलेंगे। तो आपको ध्यान में आएगा। उनकी भाषा कितनी निम्न स्तर की रहती है। उनका राजनीतिक दल हमारा प्रतिद्वंदी है। उनके कारनामों को उजागर करना हमारी जिम्मेदारी है। उसे हम उजागर करते रहेंगे।
अखिलेश यादव के फर्जी पीडीए की हवा निकल चुकी है। 2027 में वह सेफई जाने की तैयारी में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक हूं। मुझे सरसंघचालक के बयान पर कोई टिप्पणी करने का ना तो नैतिक अधिकार है। और ना ही स्वयंसेवक के नाते मैं कोई टिप्पणी कर सकता हूं। कहां कि सवाल किया है तो यह कह सकता हूं। कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा जारी रहेगी।
बलरामपुर में धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के सवाल पर कहा कि अगर पुलिस ने कहीं लापरवाही की होगी। उनको जानकारी करने में देरी लगी। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। कार्रवाई हो रही है। अपराधी पकड़ा गया। ऐसी कार्रवाई हुई की पूरा प्रदेश ही नहीं देश अवगत हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां कोई गैर कानूनी काम करेगा। सरकार उससे सख्ती से निपटेगी। अभी तमाम ऐसे और मामले होंगे। जिनकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक-एक चीज का पता लगाएंगे। इसमें समाज और मीडिया का भी सहयोग है। आप सभी पत्रकार मित्रों से आवाहन करता हूं कि देश विरोधी समाज विरोधी समाज को तोड़ने वाला कोई भी काम हो रहा है। उसको आप प्राथमिकता से उजागर करें। सरकार आपके साथ है। लेकिन अब कोई गलत काम उत्तर प्रदेश में नहीं होगा। सही काम करने वालों के लिए कोई बाधा नहीं है गलत काम करने वालों के रास्ते में सरकार पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्यवाही करेगा।
एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी को सत्ता का वियोग इतना है कि उन्हें एक रोग लगा है। किसी भी मामले में ऐसी बातें वह बोल देते हैं। कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में ऐसी बातें नहीं बोलना चाहिए। लेकिन यह लोग विरासत की सियासत करते हैं। लोकतंत्र मैं संघर्ष के आधार पर सियासत होगी तो सफलता मिलेगी। झूठ के आधार पर वह 99 तक पहुंच गए। मुझे तो स्पष्ट लगता है कि 2047 तक यह अर्धशतक लगाने के लिए तरसेंगे।
राहुल गांधी को अपने पिता राजीव गांधी के समय के शासन की याद आ गई होगी। जब वह 1 रूपया भेजते थे। तो 85 पैसा गांधी परिवार को चढ़ावा चढ़ जाता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 2 हजार भेजते हैं। तो वह हमने सीधे मिलता है। भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। जब वह एक रुपया में 85 पैसा खा जाते थे। तो उनको मिर्ची तो लगेगी। लगनी भी चाहिए। देखते जाइए भारत कैसे प्रगति कर रहा है। और आगे कैसे करता रहेगा। कावड़ यात्रा के सवाल पर कहा कि कोई विवाद नहीं है। यह यात्रा 8 वर्षों से चल रही है। 2047 तक देश का ऐसा माहौल बन जाएगा। सभी धार्मिक यात्राएं आसानी से चलती रहेगी।
2027 में विधानसभा चुनाव है। 2017 का रिकॉर्ड दोहराएगी। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। सपा बसपा और कांग्रेस यह तीनों मिलकर चाहे एक साथ लड़े या फिर अलग-अलग लड़े इनका वही हाल होगा। जो 2017 के विधानसभा चुनाव में हुआ था।
अखिलेश यादव का जो फर्जी पीडीए है। परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। अखिलेश यादव उसके चेयरमैन है। उसमें उनके परिवार के अलग-अलग डायरेक्टर हैं। गुंडों अपराधियों और माफिया के संरक्षक का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के न रहने पर समाजवादी पार्टी अपना सर्वोच्च प्राप्त कर चुकी है। 100 सीटों के आसपास पाई थी। जबकि 2017 के चुनाव में 43 सीटों पर सिमट गई थी। हमारी कोशिश होगी कि 2027 के चुनाव में यह 47 का आंकड़ा भी ना छु पाये। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सहारा लिया। उसमें कुछ हमारी सीटे घटी थी। लेकिन उनके झूठ का गुब्बारा महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में निकल गया। बीजेपी की यह विजय यात्रा 2047 तक जारी रहेगी।
Published on:
12 Jul 2025 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
