1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शक्तिपीठ के इस सरोवर में स्नान करने से दूर हो जाते चर्म रोग, जाने सूर्य कुंड का धार्मिक महत्व

देवीपाटन मंदिर स्थित शक्तिपीठ के इस सरोवर में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्नान करने से कुष्ठ रोग दूर हो जाते हैं।

3 min read
Google source verification
Devi patan mandir

Devi patan mandir

देवीपाटन में ऐतिहासिक सरोवर सूर्य कुंड के चारों तरफ बने मंदिर के इतिहास से जुड़ी चित्र मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। मंदिर की दीवारों पर उकेरे गए चित्रों के माध्यम से यहां पहुंचे श्रद्धालु मदिंर का इतिहास समझते है। इस पवित्र सूर्य कुंड का अपना अलग ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता है कि इस सूर्य कुंड में स्नान करने से चर्म रोग दूर होते हैं। इसी कुंड में राजा कर्ण ने स्नान कर मां पाटेश्वरी का दर्शन किया था।

सूर्य कुंड के चारों तरफ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को दीवारों पर उकेरे गये

मंदिर परिसर स्थित पवित्र सरोवर सूर्य कुंड के चारों तरफ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को दीवारों पर उकेरे गए हैं जो आकर्षण का केंद्र बना है। चित्र के माध्यम से बताया गया है कि यहां कैसे महासती का वाम स्कंध पट सहित गिरा, यहां गुरु गोरखनाथ ने धूनी रमाई, सहित विभिन्न ऐतिहासिक तथ्य चित्र के माध्यम से बताया गया है।

कलाकारों ने चित्रों को इस तरह जीवंत बनाया है कि बस इसके सामने खड़े हो और मंदिर के इतिहास से संबंधित जिज्ञासा इन चित्रों को देखकर स्वत: शांत हो जाती है।

शक्तिपीठ मंदिर परिसर स्थित सरोवर का दृश्य IMAGE CREDIT: Patrika original

सूर्य कुंड से जल लाकर प्रतिदिन होती मां पाटेश्वरी की पूजा

देवीपाटन मंदिर के साथ सूर्य कुंड भी सदियों से लोगों के आस्था का केंद्र रहा है। मंदिर के महंत बताते है कि इसमें स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाता है। सूर्यकुंड का इतिहास गुरु गोरक्षनाथ तथा राजा कर्ण के समकालीन है। बताया जाता है कि राजा कर्ण ने यहां पर धनुर्विद्या सीखी थी। उन्होंने ही इस सरोवर खुदाई कराई थी। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सूर्यपुत्र कर्ण ने अपने पिता के नाम पर सूर्यकुंड का नाम रखा। इसी कुंड से जल लाकर देवी मां का आराधना किया करते थे। तब से आज तक परम्परा के अनुसार सूर्यकुंड से जल लाकर देवी मां का सुबह-शाम मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजन किए जाने की परंपरा है।

राजा कर्ण की आराधना से प्रसन्न होकर प्रगट हुई थी, देवी मां

मंदिर का इतिहास'' नामक पुस्तक में उल्लेखित है कि राजा कर्ण की आराधना से प्रसन्न होकर देवी मां प्रकट हुई थी, और उनसे वर मांगने को कहा। राजा कर्ण ने अपनी तमाम इच्छाओं के साथ सूर्यकुंड में स्नान करने से सभी व्याधियां दूर हो, ऐसा वरदान मांगा था। देवी मां तथास्तु कहकर अंतर्ध्यान हो गई थी। तबसे सूर्यकुंड के जल का महात्म्य लोगों के अंदर बढ़ गया। आज भी लोग देवीपाटन मंदिर का दर्शन करने के लिए सूर्यकुंड में पहले स्नान करते हैं और इसके बाद देवी मां का पूजन-अर्चन करते हैं।

देवीपाटन मंदिर स्थित सरोवर IMAGE CREDIT: Patrika original

सूर्य कुंड में स्नान करने का नियम

सूर्यकुंड में रात में स्नान नहीं किया जाता है। साथ ही साबुन तेल लगाने पर प्रतिबंध है। सूरजकुंड में भारी मात्रा में मछलियां हैं, जिन्हें लोग लाई-चना खिलाते हैं, लेकिन उनका शिकार करना मना है। लाई चना लेकर लोग जैसे ही सूर्य कुंड के किनारे खड़े होते ही मछलियों की तादाद पहुंच जाती है। सूर्यकुंड साफ सुथरा रहे इसके लिए बतख भी सूर्य कुंड में छोड़े गए हैं।

मंदिर के महंत बोले, मंदिर के इतिहास को चित्रों के माध्यम से चित्रित किया गया

मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी का कहना है कि देवीपाटन मंदिर का इतिहास सूर्यकुंड से जुड़ा हुआ है। बताया कि लोग मंदिर के इतिहास को लेकर जिज्ञासा रखते थे। जिसे सूर्यकुंड के चारों ओर चित्रों से माध्यम से चित्रित कर दिया गया है। जिससे लोग चित्र देखकर मंदिर के इतिहास की कल्पना कर सके। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन की गणना 51 शक्तिपीठों में प्रधान पीठ के रूप में होती है । मान्यता के अनुसार माता सती का वाम स्कंध पट सहित गिरा था। तभी से यहां आदिशक्ति को को मां पाटेश्वरी देवी के नाम से पूजन किया जाता है।

Story Loader