3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम की बड़ी कार्रवाई, ईट भठ्ठो पर गरजा बुलडोजर, लाखों कच्ची ईट बनी मिट्टी

ईट भट्ठा मालिकों पर डीएम के निर्देश पर बकाया विनियमन शुल्क बिना जमा किये संचालित हो रहे भठ्ठो पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कच्ची ईंटों को मिट्टी बना दिया। जिससे ऐसे भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

2 min read
Google source verification
DM Gonda's big action

कच्ची ईट पर चला प्रशासन का बुलडोजर

डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कई ईट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी की गई है। इसके साथ ही जिन भट्ठा स्वामियों ने बकाया विनियमन शुल्क जमा नहीं किया है। भट्ठा संचालित कर रहे हैं। उनके यहां प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर लाखों कच्ची ईंटों मिट्टी बना दिया। जिससे नियम कानून की बिना परवाह किए संचालित हो रहे भट्ठा मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है।

यूपी के गोंडा जिले में डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर खनन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में कई ईट भट्टों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। बेलसर तरबगंज मार्ग पर ग्राम ढोढेपुर स्थित ईट भट्ठा अनुपम बिक फील्ड, गोण्डा में अमन बिक फील्ड ग्राम चौबे पुरवा ढोढेपुर, तथा आनन्द पाल शुक्ल पुत्र रामसजिल शुक्ल परसदा, द्वारा वर्तमान में भट्ठे का संचालन किया जा रहा है। कार्यालय अभिलेखानुसार इस दोनों ईट भट्ठा स्वामियों ने बकाया विनियमन शुल्क जमा नहीं किया है। ईट भट्ठा सत्र-2023-24 के लिए जारी शासनादेश के मुताबिक ईट भट्ठा स्वामियों ने विनियमन शुल्क अग्रिम रूप से जमा कराये जाने के बाद ही ईंट भट्ठों का संचालन किये जाने का प्राविधान है। फिर भी बिना शुल्क जमा किए ईट भट्ठा स्वामियों ने काफी मात्रा में ईंट मिट्टी का भण्डारण करके ईंटों की पथाई की जा रही है। खनन विभाग के अधिकारियों के जांच में चिमनी से धुंआ निकलता पाया गया। जिससे स्पष्ट है कि ईट भट्ठा स्वामियों ने शासनादेश में उल्लिखित प्राविधानों का उपखनिज परिहार नियमावली-2021 के नियम-3, 58, 72 एंव खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4 व 21 का उल्लंघन एंव राजस्व की चोरी किया जा रहा है। मौके पर पथाई की गयी लगभग 80 हजार कच्ची ईंटों पर जेसीबी और ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट कर दिया गया। मौके पर उपस्थित ईट भट्ठा स्वामियों को नोटिस तामिल कराया गया।

Story Loader