7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda : प्रेमी को मार रहे थे पिता और भाई, बेटी बोली मारना है, तो इसी के साथ मुझे भी मार दो, फिर दोनों को सुला दिया मौत की नींद

प्रेम प्रसंग में हुई युवक और युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। हत्या के इस मामले में मृतका के पिता उसके भाई ने जो राज बताएं। उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। जब पिता और भाई प्रेमी को मार रहे थे। बेटी रो-रो कर बोली मारना है तो इसी के साथ मुझे भी मार दो। हमें इसी के साथ जीना मारना है।

2 min read
Google source verification
20230824_171110.jpg

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव में दिल दहला देने वाला हॉरर किलिंग का एक मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है। दरअसल गांव के एक युवक से पड़ोस की रहने वाली युवती का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 अगस्त की रात गांव का युवक सतीश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इन दोनों को घर के एक कमरे में अकेला पिता पुत्र और उसकी मां ने देख लिया। इसके बाद आवेश में आकर पिता- पुत्र ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी सतीश 19 वर्ष की हत्या कर दिया। इसके बाद गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर मृतक के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। तथा अपनी बेटी के शव को ले जाकर अयोध्या के श्मशान घाट पर दफना दिया। सतीश जब पूरी रात घर पर नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन किया। इसका कोई पता नहीं चला, तो धानेपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष धानेपुर ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक युवक का संबंध गांव के ही एक युवती से था। युवक युवती से मिलने उसके घर गया था। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद पिता पुत्र ने मिलकर बेटी और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। हॉरर किलिंग के इस मामले में आरोपी पिता- पुत्र के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है।

एएसपी बोले- 24 घंटे के भीतर खुलासा करने के लिए धानेपुर पुलिस को किया गया पुरस्कृत

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि धानेपुर पुलिस ने कृपाराम और राघव राम पिता पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के एक मामले में इनको नामजद किया गया था। इस दोहरे हत्याकांड में लड़के की डेड बॉडी गन्ने के खेत से तथा इन्होंने अपनी बेटी के शव को अयोध्या के शमशान घाट पर दफना दिया था। मृतक युवक और युवती के शव को बरामद कर पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाई करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को धानेपुर थाने पर एक महिला आई थी। कि मेरा बेटा कहीं गायब हो गया है। मिल नहीं रहा है। तत्काल इस मामले को संज्ञान में लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि इस लड़के का एक लड़की से बातचीत हुआ करती थी। जब उस लड़की के बारे में जानकारी हासिल की गई, तो घर वालों ने बताया कि उसकी मृत्यु हो गई है। उसका दाह संस्कार कर दिया गया है। शंका के आधार पर जब पिता पुत्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। फिर पिता पुत्र ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए दोनों की डेड बॉडी बरामद करवाई। मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर पूरे प्रकरण का खुलासा करने पर धानेपुर पुलिस को एसपी ने पुरस्कृत किया है।