2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा का लड़का मुंबई जाकर बना एक्टर, कभी घर वाले और गांव वाले मारते थे ताने

पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है, सपने उन्हीं के पूरे होते हैं। जिनके सपनों में जान होती है। फिल्म छतरी वाली को लेकर सुर्खियों में आए गांव के एक लाल की कहानी भी कुछ इस तरह है।

3 min read
Google source verification
N

H

गोंडा के छोटे से कस्बा कौड़िया बाजार निवासी सुमित सोनी की उम्र इस समय 20 वर्ष की है। बचपन से ही इन्हें एक्टिंग करने का शौक रहा है। इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद इन्होंने बी ए में दाखिला लिया। लेकिन इनका मन पढ़ाई में नहीं लगा। सुमित बताते हैं कि उन्हें दिन रात फिल्म में एक्टिंग करने के सपने आते रहे। स्नातक की पढ़ाई छोड़ यह नवाबों की नगरी लखनऊ अपने मामा के घर पहुंच गए।

एक सीरियल ने इन्हें फिल्म जगत में पहुंचा दिया

फिल्म एक्टर सुमित बताते हैं। जब वह बहुत छोटे थे। ज़ी टीवी पर इंडियन बेस्ट ड्रामेबाज का एक सीरियल आता था। जिससे यह बड़े ही चाव के साथ देखते थे। ड्रामेबाज सीरियल में एक्टिंग देख इन्हें भी फिल्म में एक्टिंग करने का जुनून सवार हुआ। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हीरो बनने के लिए पहुंच गए नवाबों के शहर

सुमित बताते हैं कि 16 साल की उम्र वह फिल्म में अपना कैरियर बनाने का सपना लेकर लखनऊ अपने मामा के घर पहुंच गए। वहां पर इनके मामा के लड़के ने फिल्म के प्रति इनकी चाहत को देखते हुए एक्टिंग के एक स्कूल में इनका दाखिला करवा दिया। एक्टिंग के इस स्कूल से इन्होंने 2 वर्ष का कोर्स पूरा किया। फिर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में जाकर प्रैक्टिस करने लगे। कुछ दिनों बाद इनकी मेहनत रंग लाई और इन्हें अनूप जलोटा की मूवी फिल्म मुगलसराय जंक्शन में काम करने का मौका मिला। फिल्म में इन्होंने बड़े ही लगन से एक किरदार की भूमिका निभाई। इस मूवी में सफल किरदार की भूमिका निभाने के बाद इनके सपनों में चार चांद लग गए। इन्हें तमाम सीरियल और मूवी में काम करने के लिए ऑफर आने लगे।

जुर्म और जज्बात मूवी में किया काम

मूवी फिल्म मुगलसराय जंक्शन के बाद इन्हें जुर्म और जज्बात मूवी में काम करने का मौका मिला। फिर यह लखनऊ से मुंबई पहुंच गए। वहां पर करीब एक वर्षों तक काम करने के बाद इस नन्हे कलाकार की मुलाकात अनेकों फिल्म हस्तियों से हुई।

शूटिंग के दौरान ठेला लगाकर सब्जी बेचते हीरो IMAGE CREDIT: Patrika original

फिल्म छतरी वाली में निभाई अहम भूमिका

फिल्म एक्टर सुमित बताते हैं कि मुंबई में उनकी मुलाकातअभिषेक बनर्जी से हुई। फिर फिल्म छतरी वाली में इन्हें काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में इन्होंने एक अहम किरदार की भूमिका निभाई है।

यौन शिक्षा की जागरूकता पर बनी फिल्म

फिल्म छतरी वाली पूरी तरह से यौन शिक्षा की जागरूकता पर आधारित है। जिसमे रक़ूल प्रीत एक कंडोम बनाने वाली कंपनी में काम करती है। सुमित सोनी रक़ूल के पड़ोस में रहते है। जो अक्सर अपनी पलटन के साथ रक़ूल के घर ताँक-झांक लगाए रखते है। फ़िल्म में सुमित का किरदार रक़ूल प्रीत, डॉली अहलूवालिया जैसे बड़े कलाकारों के साथ बेहद चुटकुले अंदाज़ में एक गंभीर विषय पे सीख देने वाली है। फ़िल्म में रक़ूल प्रीत के अलावा सतीश कौशिक, सुमित व्यास, डॉली अहलूवालिया, प्राची शाह और रिवा अरोड़ा जैसे कई नामी कलाकार नज़र आएँगे।

फिल्म की सीन IMAGE CREDIT: Patrika original

फ़िल्म में सुमित सोनी का कास्टिंग मुंबई के "कास्टिंग बे" कंपनी से कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी, अनमोल आहूजा व अंकिता त्रिपाठी के माध्यम से हुआ था, सुमित सोनी ने फ़िल्मी करियर की शुरुवात अनूप जलोटा की फ़िल्म मुगलसराय जंक्शन से की थी, जिसके बाद कई वेबसेरीज़ व टीवी शो में नज़र आये, यह फ़िल्म का निर्देशन डायरेक्टर तेजस देवस्कर ने किया है। जिसकी शूटिंग ज़्यादातर लखनऊ और मुंबई में हुई है। यह फिल्म 20 जनवरी को जी 5 ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है ।

एक्टर बनने के बाद फिर से शुरू किया स्नातक की पढ़ाई

सुमित बताते हैं कि फिल्म में काम करने के साथ-साथ अब वह पढ़ाई भी करना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बीए में अपना दाखिला कराया है। इनका मानना है कि कहीं भी काम करने के लिए आपको विभिन्न विषयों की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए वह तमाम पुस्तकें भी पढ़ते हैं। ताकि उनके ज्ञान का दायरा बढ़ता रहे।

Story Loader