
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गुरुग्राम में गुरुवार, 1 जून, 2023 को एक विरोध मार्च के दौरान विरोध प्रदर्शन करते पहलवानों के समर्थक।
प्रोफेशनल मदद के बदले "सेक्शुअल फेवर" मांगने के कम से कम दो एग्जांपल, यौन उत्पीड़न की कम से कम 15 घटनाएं जिनमें गलत तरीके से टच करने के ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 10 मामले शामिल हैं। छेड़छाड़, जिसमें ब्रेस्ट पर हाथ रखना, नाभि को छूना शामिल है।
डराने-धमकाने के कई उदाहरण हैं जिनमें पीछा करना यानी स्टॉकिंग भी शामिल है। इसके साथ ही डर और ट्रॉमा की कॉमन इंटेंशन भी शामिल हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में दायर 2 FIR में ये प्रमुख आरोप हैं।
इन दोनों FIR में IPC की धारा 354- महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग किया जाना शामिल है।
इसके साथ ही 354A- यौन उत्पीड़न, 354D- पीछा करना और 34- कॉमन इंटेंशन का हवाला दिया गया है। जिसमें एक से तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है। पहली FIR में छह एडल्ट पहलवानों के आरोप शामिल हैं यानी इनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। इसमें WFI सचिव विनोद तोमर का भी नाम है। दूसरी FIR एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है और POCSO अधिनियम की धारा 10 को भी लागू करती है, जिसमें पांच से सात साल की सजा का प्रावधान है। जिन घटनाओं का जिक्र किया गया है वे कथित तौर पर 2012 से 2022 की बीच भारत और विदेशों में हुईं।
नाबालिग के पिता के द्वारा दायर शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी "पूरी तरह से परेशान थी और अब शांति से नहीं रह सकती ... आरोपी बृजभूषण सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न उसे परेशान करता है"।
FIR के मुताबिक, मुख्य आरोप नीचे दिए गए हैं...
माइनर यानी नाबालिग का आरोप
"उसे कसकर पकड़कर, तस्वीर लेने का नाटक करते हुए, आरोपी ने उसे अपनी ओर खींचा, उसके कंधे पर जोर से दबाया और फिर जानबूझकर ... उसके स्तनों पर हाथ फेरा।"
"उसने स्पष्ट रूप से आरोपी बृजभूषण सिंह से कहा कि वह पहले ही उसे बता चुकी है कि उसे किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसे उसका पीछा करना बंद कर देना चाहिए ..."
छह एडल्ट पहलवानों से संबंधित FIR में बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए आरोपों को अब जान लीजिए ...
पहलवान 1
“एक दिन जब मैं होटल के रेस्तरां में रात के खाने के लिए बाहर थी तो आरोपी (सिंह) ने मुझे अलग से अपनी खाने की मेज पर बुलाया …मेरी सहमति के बिना, उसने मेरे स्तन पर हाथ रखा और मुझे पकड़ लिया और फिर उसने अपना हाथ मेरे पेट के नीचे ले गए।
अभियुक्त (सिंह) वहां नहीं रुका और फिर से अपना हाथ ऊपर की ओर मेरे स्तन पर ले गया। उसने मेरे स्तन को टटोला और फिर अपना हाथ मेरे पेट पर सरका दिया और फिर 3-4 बार बार-बार मेरे स्तन पर वापस आ गया।”
सिंह के WFI ऑफिस की यह घटना है। “उसने मेरी सहमति के बिना मुझे मेरी हथेली, घुटने, जांघों और कंधों पर गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। मैं उसी क्षण कांपने लगी। "जब हम बैठे थे तो वह मेरे पैरों के साथ अपने पैरों को टच करा रहा था ... मेरे घुटनों को छुआ ... उसने अपना हाथ मेरी छाती पर रख दिया और मेरी सांस की जांच करने के बहाने मेरे पेट के नीचे सरका दिया ... उसका एकमात्र" इरादा मुझे टच करने का था। मेरी लज्जा भंग करने के इरादे से, वो भी गलत तरीके से।
पहलवान 2
“जब मैं चटाई पर लेटी हुई थी, आरोपी सिंह मेरे पास आया वो भी मेरे कोच की अनुपस्थिति में और मेरी अनुमति के बिना। मेरी टी-शर्ट खींची, अपना हाथ उस पर रख दिया मेरी सांस की जांच करने के बहाने मेरे स्तन और इसे मेरे पेट के नीचे सरका दिया”
“फेडरेशन की मेरी ऑफिशियल यात्रा पर … मुझे आरोपी (सिंह) के कमरे में बुलाया गया था … मेरे भाई, जो मेरे साथ थे उनको साफ-साफ शब्दों में वापस जाने के लिए कहा दिया गया … अभियुक्त (सिंह), अन्य व्यक्तियों के चले जाने पर, दरवाजा बंद कर दिया... मुझे अपनी ओर खींच लिया और मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।'
पहलवान 3
“उसने मुझे फोन पर मेरे माता-पिता से बात कराई, क्योंकि उस समय मेरे पास एक निजी मोबाइल फोन नहीं था … आरोपी (सिंह) ने मुझे अपने बिस्तर पर बुलाया जहां वह बैठा था और फिर अचानक, उसने मेरी परमिशन के बिना जबरदस्ती मुझे गले लगा लिया।
"अपने यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिएउसने मुझे सुप्प्लिमेंट खरीदने की पेशकश करके मुझे रिश्वत देने की भी कोशिश की।
पहलवान 4
"मुझे आरोपी -(सिंह) ने बुलाया मेरी सांस चेक करने के बहाने उन्होंने मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरे पेट के नीचे सरका दिया और मेरी नाभि पर हाथ रख दिया।"
"चूंकि आरोपी (सिंह) जिन लड़कियों से हमेशा गलत इशारों में बात करने की कोशिश करता रहता था उनमें मैं भी शामिल थी। सबकी बीच तय हुआ कि दोपहर के लंच या रात के डिनर के लिए अकेले नहीं जाएंगी और सभी साथ में चलेंगी।
पहलवान 5
“ग्रुप फोटोग्राफ के लिए जब मैं अंतिम लाइन में खड़ी थी … आरोपी (सिंह) मेरे पास आया और मेरे साथ खड़ा हो गया। मुझे अचानक अपने छाती पर किसी का हाथ महसूस हुआ। मैं आरोपी के हरकतों से दंग रह गई। जबकि, उनका काम बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक था। वह भी मेरी परमिशन के बिना। जब मैंने दूर जाने की कोशिश की तो उन्होंने जबरन मेरा कंधा पकड़ लिया।
पहलवान 6
“मेरे साथ एक फोटो क्लिक करने के बहाने उसने मेरा कंधा पकड़कर अपने तरफ खींच लिया … खुद को बचाने के लिए मैंने आरोपी (सिंह) से दूर जाने की कोशिश की … चूंकि मैं आरोपी के व्यवहार से मजबूर होने के लिए सहज नहीं थी। मैंने उसके चंगुल से बचने के लिए बार-बार उसके कोशिशों का विरोध किया और उसे दूर धकेलने की कोशिश की जिस पर उसने मुझे धमकी दी कि "ज्यादा स्मार्ट बन रही है क्या ...आगे कोई टूर्नामेंट नहीं खेलना है क्या तुम्हें?"
Updated on:
02 Jun 2023 11:24 am
Published on:
02 Jun 2023 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
