
गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्या अर्पण करती जिलाधिकारी
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में मनाई गई। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए लोगों ने संकल्प लिया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रध्वज फहराया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कलेक्ट्रेट में डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेे सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। उन्होंने गांव को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए ग्राम स्वराज की अवधारणा से देश की आत्मनिर्भरता के लिए सार्थक प्रयास किए। जिसकी आज भी प्रासंगिकता है। देश की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने शास्त्री के सादा जीवन उच्च विचार तथा देश के लिए किए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन लिये गए संकल्प के अनुसार सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करे। देश के विकास में अपना योगदान दें।
महात्मा गांधी के आदर्श पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक : डीएम
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल भारत तक ही सीमित नहीं थे। बल्कि उनके आदर्श पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने भारत रत्न शास्त्री की सादगी और उनकी देश सेवा को भी स्मरण किया। कार्यक्रम में संकल्प दोहराने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि सत्य का प्रयोग करते हुए आग्रह पूर्वक कार्य करें। महात्मा गांधी ने कभी कथनी करनी में अंतर नहीं रखा। आज हमारी अस्मिता लुप्त होती जा रही है। व्यक्ति जो दिखता है। वह होता नहीं है। और जो होता है। वह दिखता नहीं। हम मौलिक बनें। हम दूसरों से उसी समान पेश आएं। जैसा हम अपने लिए चाहते हैं। हम माइक पर उदात्त आदर्श की बात करते हैं। किंतु जब क्रियान्वयन का समय आता है। तब भूल जाते हैं। सामाजिक नियंत्रण का ताना बाना भी कमजोर हो गया है। इसलिए अब कानून की ज्यादा जरूरत पड़ती है। बापू की ग्राम स्वराज की संकल्पना जीवन में हर जगह दृष्टिगोचर होती है। आज की पंचायत प्रणाली गांधी की ही देन है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर सीमा सुरक्षा के साथ ही खाद्यान्न के मामले में निर्भर बनाने का काम किया। आज उन्हीं की बदौलत हम लगातार आत्मनिर्भर होते चले गए।
Published on:
02 Oct 2023 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
