अब तक करनैलगंज तहसील की करीब दस ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हो चुकी हैं। इसके साथ ही करीब 15 मजरों की ओर बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। करनैलगज तहसील की दस ग्राम पंचायतों नकहरा, काशीपुर, प्रतापपुर, घरकुंइया, पूरे अंगद, भटपुरवा, दिवली, गौरासिंगपुर, बहुवन मदार मांझा, शिवगढ, अतरसुइया, मोहम्मदपुर गडवार के अब तक 62 मजरे प्रभावित हो चुके हैं। जिले की सीमा पर बसी बाराबंकी जिले की पांच ग्राम पंचायतों परसावल, रायपुर, बेहटा, कमियार, नैपूरा के 32 मजरे पहले से ही बाढ प्रभावित है। गुरुवार को ग्राम मोहम्मदपुर गड़वार के मजरा नरेश पुरवा राजपति पुरवा, लोनियन पुरवा, अहिरन पुरवा व ग्राम दिवली व अहिरन पुरवा, खालेपूरवा, दुलारे पुरवा, संभर पुरवा, देवकिशुन पुरवा, सांवल पुरवा, राधे पुरवा, भगत पुरवा, श्यामविहारी पुरवा, गोसांई पुरवा, तीरथराम पुरवा, पुहिल पुरवा, हरीलाल पुरवा एवं मोछारन पुरवा, काशीपुर के मजरे, सीताराम पुरवा, पेंड़ा पुरवा, हनोमान पुरवा, रामसिंह पुरवा, हरिपाल पुरवा, मल्लहन पुरवा, गौघट्टा, जानकी पुरवा, ग्राम घरकुइंया के मजरे नऊवनपुरवा, गोड़ियन पुरवा, चमारन पुरवाएवं धोबिन पुरवा, पूरी तरह पहले से ही प्रभावित है।