5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सोने के दाम में भारी उछाल, 10 सालों में 6 गुना बढ़ा दाम, जानिए ताजा अपडेट

Gold Rate Today: यूपी में गोल्ड रेट के दाम में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 10 सालों के रेट का आकलन करें तो वर्तमान समय में सोने के दाम 6 गुना बढ़ गए है। आइये जानते हैं वर्तमान समय में गोल्ड रेट का ताजा अपडेट

2 min read
Google source verification
Gold Rate Today

सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

Gold Rate Today 21 March 2025: सोने यानी गोल्ड रेट में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोना खरीदने से पहले सोने के मूल्य की जांच करनी चाहिए। पिछले चार-पांच महीना के दौरान गोल्ड रेट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। 10 गोल्ड का रेट 90 हजार के पार पहुंच चुका है।

Gold Rate Today 21 March 2025: गोल्ड रेट के बढ़ रहे दाम ने अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
10 साल पहले यानी 2010 में सोना 16,350 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 32,800 रुपए किलो बिक रही थी। 2012 में सोना 28 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 46 हजार रुपए प्रति किलो पहुंच गई। अब बीते दो महीनों में सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 वर्ष की तुलना करें तो करीब 6 गुना गोल्ड रेट के दाम बढ़ गए हैं।

गोंडा में सोने के भाव का विस्तृत विवरण

गोंडा में 21 मार्च को यानी आज का 24 कैरेट सोने का दाम 88100 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट 83900 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में सोने के भाव का विस्तृत विवरण-सोना

आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 90,324 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 83,213 प्रति 10 ग्राम है।

कानपुर- 21 मार्च 2025 को कानपुर में 24 कैरट

सोने का भाव 90,324 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोने का भाव ₹ 83,213 प्रति 10 ग्राम है. कानपुर में सोने के भाव का विस्तृत विवरण 24 कैरट सोना: 90,324 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरट सोना: 83,213 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरट सोना 68,084 प्रति 10 ग्राम

बांदा मेरठ अलीगढ़ और वाराणसी में सोने का भाव

बांदा- आज बांदा, उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोने की कीमत 90,324 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 83,213 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 68,084 प्रति 10 ग्राम है। मेरठ में 24 कैरेट सोना-₹90,324 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - 83,213 प्रति 10 ग्राम,अलीगढ़ 24 कैरेट - 90,324 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - 83,213 प्रति 10 ग्राम है। वाराणसी में 22 कैरेट सोने का दाम 82850 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम, 90370 प्रति 10 ग्राम है।