आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (बौद्ध प्रांत) इमरान लतीफ ने बीजेपी को किसानों के साथ वादा खिलाफी और बृजभूषण के मामले पर कहा कि योगी भी इनसे डरते हैं।
गोंडा और बस्ती में पत्रकारों से बातचीत करते बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों के सवाल पर कहा कि गोंडा में जाकर पता कर लीजिए। छोटे से अपराध की बात करके इतने बड़े बाहुबली नेता का कद घटाया जा रहा है। उनके बाहुबल का जो कद है। वह इस छोटे से अपराध से घटेगा। जिस नेता से प्रदेश का मुख्यमंत्री डरता है।
मुख्यमंत्री जी बुलडोजर मैन है। थोड़ी ही देर में स्कूल अस्पताल बड़ी बड़ी बिल्डिंग गिरवा देते हैं। उन्होंने कहा कि जिसने कई बार मुख्यमंत्री को चैलेंज देने का काम किया। उनके लिए यह अपराध बहुत छोटा है। मुझे नहीं लगता कि इस धरना प्रदर्शन से कुछ होने वाला है। हमने गोंडा और कैसरगंज में उनकी हनक को देखा है। उनके ऊपर अभी तक बहुत सारे आरोप लगे, कभी कोई निष्पक्ष जांच नहीं हुई।
खिलाड़ियों के मामले में इमरान लतीफ को सिर्फ प्रधानमंत्री से उम्मीद
किसी भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक व्यवस्थाएं उनके सामने घुटना टेके रहती हैं। भारतीय जनता पार्टी जो अपने आप को विश्व की सबसे ताकतवर पार्टी कहती है। जिसके बड़े-बड़े नेता है। गृहमंत्री स्वयं बहुत ताकतवर है। प्रधानमंत्री का इतना बड़ा कद है। ऐसी पार्टी जब उनके सामने घुटना टेकर खड़ी रहती है। हमने कई चुनाव में देखा है। फिर भी उम्मीद इसलिए है कि मामला प्रधानमंत्री के संज्ञान में है।
बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर लखनऊ में होगा चेतावनी रैली प्रदर्शन
बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर 25 जनवरी को लखनऊ में होने वाली चेतावनी रैली को लेकर अपनी बात रखा। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार ने चुनाव के समय किसानों को फ्री में बिजली देने का वादा किया था। जिसे पूरा नहीं किया। बल्कि बिजली की दरों में 23 फ़ीसदी तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। हम बिजली की दरों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। अभी चेतावनी रैली के माध्यम से सरकार से कहेंगे कि वह ऐसा ना करें।
गुजरात की जनता ने पार्टी के 5 विधायक जीता कर बनाया राष्ट्रीय पार्टी
इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है। वह करती है। यही कारण है कि दिल्ली और पंजाब ने आम आदमी पार्टी को स्वीकारा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुजरात की बात करें तो गुजरात राजनैतिक परिदृश्य का एक प्रदेश है। वहां पर अगर कोई पार्टी चुनाव लड़ने जाती है। यह प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। वहां पर अगर 41 प्रतिशत लोगों ने आम आदमी की नीतियों को स्वीकारा है। 13 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया है। 5 विधायक को जीत दिलाकर राष्ट्रीय पार्टी बनाया है। यह साधारण परिणाम नहीं है।
पंजाब में पहली बार चुनाव लड़े, तो मिली 22 सीटें
मोहम्मद इमरान लतीफ ने कहा कि पंजाब में चुनाव लड़े तो, पहली बार में मुझे 22 सीटें मिली। दूसरे चुनाव में पंजाब की जनता ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाया। आम आदमी पार्टी 10 वर्षों के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बन गई। यह कोई छोटी बात नहीं है।
आम आदमी पार्टी हिंदू मुसलमान की राजनीति करके राष्ट्रीय पार्टी नहीं बनी
आम आदमी पार्टी के नेता इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिंदू मुसलमान की राजनीति करके राष्ट्रीय पार्टी नहीं बनी है। बल्कि स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल लेकर राष्ट्रीय पार्टी बनी है। हम मंदिर मस्जिद नहीं मुद्दों की राजनीति करते हैं।