
कोतवाली देहात फोटो सोर्स पत्रिका
Gonda Accident: गोंडा- बलरामपुर हाईवे पर पंडरी कृपाल गांव के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे के आसपास बलरामपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रहे डंपर ने ओवरटेक करते समय रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई।
Gonda Accident: गोंडा- बलरामपुर हाईवे पर स्थित पंडरी कृपाल गांव के पास धर्म कांटे के सामने दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार की रात करीब 10 बजे के आसपास गोंडा से बलरामपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार को देहात कोतवाली के गांव पंडरी कृपाल के पास सामने से मिट्टी लाद कर आ रहे डंपर ने साइड देने के चक्कर में बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद डंपर चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पहचान करने की कोशिश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका कुछ लोगों का कहना है। कि वह बलरामपुर हाईवे स्थित महाराजगंज कस्बा का रहने वाला है। पुलिस बाइक नंबर के जरिए युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।
Published on:
19 Jun 2025 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
