5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: शादी के 6 माह के भीतर ही टूट गए सारे अरमान,सर्पदंश से विवाहिता की मौत

Gonda News: शादी की 6 माह के भीतर सर्पदंश से नव विवाहिता की मौत हो गई। जिसे परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। सांप काटने के बाद पूरी रात घर में बैठा रहा। सुबह लोगों ने उसे देखा।

2 min read
Google source verification
Gonda

मृतका की फाइल फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले की एक गांव में रविवार की रात एक नव विवाहिता को उस समय सांप ने काट लिया। जब वह अपने घर में बेड पर बिस्तर लगा रही थी। बेड के नीचे ही जहरीला सर्प बैठा था। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। करीब 6 माह पहले महिला की शादी हुई थी। एक झटके में उसके सारे अरमान टूट गए।

Gonda News: गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव गिरधरपुर के मजरा नागनाथ पुरवा में एक नवविवाहिता को विषैला सर्प ने उस समय काट लिया। जब वह अपने घर में बेड पर बिस्तर बिछा रही थी। बेड के नीचे बैठे सर्प ने इस तरह काटा की एक दांत उसके पैर की उंगली में फंसकर टूट गया। जिसे परिजनों ने बाहर निकाला। तत्काल विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:Gonda Accident : गोंडा- लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, सब्जी मंडी जा रहे किसान को ट्रक ने रौंदा दर्दनाक मौत

6 माह पहले हुई थी शादी, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परिवार वालों के अनुसार विवाहिता सरिता पत्नी सुरेश (20)जिनकी 6 माह पूर्व फरवरी में शादी हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी दो माह साथ में रहें। उसके बाद पति सुरेश पूणे शहर में कमानें चला गया। पत्नी घर पर थी। रविवार की रात आठ बजें कमरें में बेड के नीचे साप बैठा था। जैसे ही विवाहिता कमरें में पहुंची तों साप ने काट लिया। यही नही पूरी रात साप बेड के नीचे बैठा रहा। सुबह लोगो ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा दिया हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनो को सौंप दिया है।