
गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बा निवासी प्रिया रानी ने बताया कि उसके मोबाइल पर बैंक अधिकारी बन किसी ने फोन किया। फिर फोन कर कहा कि तुम्हारा खाता बंद हो जाएगा। खाता को बचाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। उसने कहा कि क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा। ओटीपी नंबर को हमें बता दीजिए। जिससे आपका खाता बंद ना होने पाए। उसने कहा कि हमने बैंक अधिकारी जानकर उसके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन किया।
ऐसे हुई ठगी का शिकार
प्रिया रानी बताती है, कि मेरे मोबाइल पर एक लिंक आता है। जिसमें यह कहा जाता है, कि आपके बैंक खाते से संबंधित कोई अपडेट होना है। आप इस लिंक को क्लिक करो तो अपडेट हो जाएगा। अन्यथा आपका खाता बंद हो जाएगा। इस वजह से हमने उस लिंक को क्लिक किया और उस पर आए हुए एक नंबर को उस वक्त बैंक अधिकारी समझ कर बता दिया। कुछ देर बाद मेरे मोबाइल पर एक मैसेज आया, कि खाते से 80 हजार निकल गए। वह कहती हैं कि पैसा निकलने का मैसेज देखते ही वह परेशान हो गई। उन्होंने तत्काल बैंक के शाखा प्रबंधक को फोन किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आपके खाते से यूपीआई से पैसे ट्रांसफर हो गए जो आगरा में किसी दीपक के खाते में गए हैं ।
बैंक अधिकारियों ने पैसा वापस दिलाने से खड़े किए हाथ
प्रिया रानी बैंक अधिकारियों से फोन पर बात करने के बाद तत्काल अपने परिजन के साथ बैंक पहुंची। वहां पर उन्होंने अधिकारियों को सारी बात बताई। बैंक ने पैसा वापस दिलाने से हाथ खड़े कर दिए।
थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। आरटीआई एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Published on:
06 Feb 2023 09:21 pm

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
