12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Big Breaking: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gonda Big Breaking: गोंडा जनपद की देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

गोंडा

image

SAIYED FAIZ

Oct 03, 2023

Gonda Big Breaking speeding Bike collides with tractor painful death of three youths

मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

Gonda Big Breaking: देहात कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बलरामपुर से गोंडा आ रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युएव्क बाइक पर सवार होकर बलरामपुर से गोंडा की तरफ आ रहे थे जब उनकी तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। तीनों ने मौके पर ही तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग लगी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंची। उसके बाद शिनाख्त की और परिजनों को फोन किया। मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन रहा। मृतक तीन युवक दोस्त थे और बलरामपुर के श्रीदत्तपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले थे।

घर से काम का कहके निकला था

इस संबंध में मृतक आकाश के पिता ओमप्रकाश यादव ने बताया कि आकाश (19) और उसके दो दोस्त विवेक(20) और अमरेश (20) घर से काम का कहके एक साथ बाइक से निकले थे। हमें पुलिस ने आकाश के मोबाइल से फोन किया कि आप के लड़के का एक्सीडेंट हो गया है तो हम यहां पहुंचे हैं। मृतक सभी युवक बलरामपुर जिले के श्रीदत्तपुर थानाक्षेत्र के चामरूपुर के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजवा दिया है, जहां कल सुबह सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

तेज रफ्तार थी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक जिस बाइक से थे वह बहुत तेज चल रही थी। फिलहाल मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग