3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: गोंडा में बड़ा जमीन घोटाला डीएम के एक्शन के बाद 18 भू माफिया के खिलाफ केस दर्ज

Gonda News: गोंडा जिले में एक बड़ा जमीन घोटाला फिर सामने आया है। डीएम के एक्शन के बाद 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह जमीन घोटाला करीब 200 बीघा के आसपास बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Gonda

जमीन पर अवैध कब्जा फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले के परसपुर कस्बे में डीएम के आदेश पर हुई जांच में नगर की बेशकीमती जमीन के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिससे भू माफिया में हड़कंप गया है।
एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक दिनेश सिंह को सौंपी गई है।

Gonda News: गोंडा जिले के परसपुर बाजार में बहुचर्चित जमीन घोटाले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक दिनेश सिंह को सौंपी गई है। बताया जाता है कि पीड़ित अनिल कुमार रस्तोगी ने इस पूरे मामले की शिकायत डीएम से किया था। डीएम के आदेश पर उप जिलाधिकारी तरबगंज की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन हुआ। कमेटी की जांच में सारे अभिलेख फर्जी पाए गए। इस मामले में राघवेंद्र सिंह, कुंवर महावीर सिंह, कुंवर राजेंद्र सिंह समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें:Gonda: शराबी पिता की प्रताड़ना से परेशान बेटी ने किया आत्महत्या, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

फर्जी अभिलेखों के जरिए सरकारी जमीन पर किया गया कब्जा

उप जिलाधिकारी तरबगंज की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जांच में पाया गया कि आरोपियों ने फर्जी इकरारनामों और दस्तावेजों के जरिए सरकारी और निजी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। जमीनों की रजिस्ट्री के सभी कागजात फर्जी पाए गए। आरोपियों ने फर्जी गवाह, जाली हस्ताक्षर और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया था। परसपुर थाना अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह के अनुसार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। घोटाले की आर्थिक और कानूनी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Story Loader