8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: गोंडा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद बोले- मैं कला को समाज से जोड़ने में विश्वास रखता

Gonda News: गोंडा जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजा मुराद ने कहा कि मैं कला को समाज से जोड़ने में विश्वास रखता हूं। उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

2 min read
Google source verification
Gonda

मंच पर लोगों को संबोधित करते फिल्म अभिनेता रजा मुराद व अन्य फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद सुशील तिवारी के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोंडा पहुंचे। उनको देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। राजा मुराद के आगमन की खबर बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं। कला को समाज से जोड़ने में विश्वास रखता हूं।

Gonda News: गोंडा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर गांव के मजरा गजाधर पुरवा में एक निजी कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता हिंदी फिल्म के सुप्रसिद्ध कलाकार रजा मुराद ने सुशील तिवारी के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। फिल्म स्टार के गांव में आने की खबर कई दिनों से सोशल मीडिया की सुर्खियों में रही। प्रशासन ने सुरक्षा के भी प्रबंध किए थे। जैसे ही अभिनेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। कार्यक्रम स्थल जनसैलाब से गूंज उठा। लोगों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई।

भीड़भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

बॉलीवुड अभिनेता के आगमन को लेकर भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। लोकल इंटेलिजेंस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया गया।

यह भी पढ़ें: Gonda: महिला आयोग की सदस्य और एसपी की पत्नी ने बेटी के शादी की उठाई जिम्मेदारी, मृतक की मां बोली बहुत मदद किया उन्हें भगवान देंगे

सुशील तिवारी ने जैसे आमंत्रण दिया मैंने तुरंत हामी भर ली

मंच पर माइक संभालते ही फिल्म अभिनेता राजा मुराद ने कहा कि सुशील तिवारी ने लघु फिल्में बनाई है। उनकी फिल्मों को मैंने देखा है। हमने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उनका कार्य सराहनीय रहा है। उन्होंने जैसे हमें आमंत्रण दिया। हमने तुरंत हामी भर ली। सुशील जी समाजसेबी होने के साथ-साथ लघु फिल्मों के माध्यम से जन जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण काम किया। लोगों को अपना परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं। कला को समाज से जोड़ने में विश्वास रखता हूं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।