9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Braking : 7 थानाध्यक्षों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, मंडलायुक्त ने डीआईजी को लिखा पत्र, जानिए क्यों?

Gonda Braking : देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त ने शासनादेशों के उल्लंघन करने पर जिले के सात थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईजी को पत्र लिखा है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मंडलायुक्त को ऐसा क्यों करना पड़ा आइए इसकी वजह जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_20230618-180529_whatsapp.jpg

Gonda Braking : देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले सात थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईजी को पत्र लिखा है। आरोप है कि समाधान दिवस में अनुपस्थित होने के कारण कार्य बाधित हुआ है।

यूपी के गोंडा जिले में शनिवार को सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। तहसील सदर के समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम कुलदीप सिंह कर रहे थे। इसमें जिले के सात थानाध्यक्ष समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। जिससे दूरदराज से आए फरियादियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं इन थाने से संबंधित प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने इस मामले में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीआईजी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पत्र के मुताबिक मंडलायुक्त ने डीआईजी से ऐसे थानाध्यक्ष पर कार्यवाही की जाए। जिससे भविष्य में शासन के आदेशों की अवहेलना न हो। इनमें गोंडा जिले के प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली, थानाध्यक्ष इटियाथोक, थानाध्यक्ष खरगूपुर, थानाध्यक्ष मोतीगंज, थानाध्यक्ष कौड़िया, थानाध्यक्ष धानेपुर, शामिल हैं। इनको शासन के आदेशों की अवहेलना करना महंगा पड़ सकता है। इस खबर में अभी इतनी ही जानकारी आई है। हम नई जानकारियों के आते ही इस खबर को अपडेट करते जाएंगे। पत्रिका उत्तर प्रदेश, यूपी के सभी 75 जिलों की विश्वनीय खबरें आप तक पहुंचाता है। हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स सभी जिलों में ग्राउंड रियलिटी के साथ आप तक खबरें, तस्वीरें और वीडियो स्टोरीज पहुंचाते हैं।

पत्रिका उत्तर प्रदेश की खबरों, वीडियो और वेब स्टोरीज को आप गूगल के साथ यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम के जरिए भी देख सकते हैं। पत्रिका यूपी परिवार फिलहाल 5M+ यानी 50 लाख लोगों से बड़ा हो गया है। इसमें लोग न सिर्फ खबरें पढ़ते हैं ब‌‌ल्कि वो अपनी बातें हम तक पहुंचाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग