मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने सरकार के कार्यक्रम रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास दिलाया इस दौरान रैली में कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। शायरी पढ़कर जहां पहलवानों पर निशाना साधा वही कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया।
गोंडा के बालपुर बाजार में स्थित एक महाविद्यालय में आज मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बृजभूषण सिंह अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर से भारी जनसमर्थन के साथ लगभग 60 किलोमीटर की रैली निकालकर जनसभा स्थल पर पहुंचे। जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने शुरुआत एक शायरी के साथ की। उससे पहले सांसद ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि मीडिया वाले बड़ी तिरछी नजर से देख रहे हैं। शायरी का सहारा लेते हुए सांसद बृजभूषण ने जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों पर निशाना साधा। सांसद ने शायरी में कहा कि कभी अश्क, कभी गम, कभी जहर पिया जाता है, जब कभी जाके जमाने में दिया जाता है, ये मिला मुझको मोहब्बत का सिला, बेफवा कहकर मेरा नाम लिया जाता है। इसको रुसवाई कहे कि शोहरत अपनी, दबे होटों से मेरा नाम लिया जाता है।