3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैंस चोरी के मामले में 9 पुलिसकर्मियों की बढ़ी मुश्किलें , CO ने मांगा स्पष्टीकरण, रात्रि गश्त पर खड़े किए सवाल

भैंस चोरी के मामले में पीड़ित की बात को गंभीरता से न लेना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया है। सीओ ने 9 पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
img-20230220-wa0020.jpg

एक गांव से करीब ढाई लाख रुपए कीमत की तीन भैंस घर के पास से रात्रि में चोर खोल ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के अंतर्गत गांव खरगूपुर के मजरा नकहा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। मेरी भैंस को कुछ लोग खरीदने आए थे। उन्होंने मेरी भैंस की कीमत ढाई लाख रुपए लगाई थी। जब हमने भैंस बेचने से इनकार किया तो वह लोग वापस चले गए। शाम को हम भैंस को खिला कर घर के सामने बांध दिया। उसी रात्रि में चोर हमारी तीनों भैंस खोले गए। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत देहात कोतवाली में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। विजय कुमार ने क्षेत्राधिकारी से मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया। सीओ को उसने पूरी बात बताई। क्षेत्राधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक समेत नौ पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया है।

यह भी पढ़ें; सिपाही को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, एसपी और एएसपी ने जवान को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

इन पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया गया

क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। देहात कोतवाली पुलिस के गस्त पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर किया है। सीओ ने निरीक्षक गोविंद कुमार, हेड कांस्टेबल शत्रोधन वर्मा, चंद्रकेश भाष्कर, करन यादव, सिपाही पवन सिंह, लक्ष्मण सिंह, बृजेश यादव, बर्षा, किरन से स्पष्टीकरण मांगा है।

Story Loader