1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News : खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड ने पटक कर मार डाला

Gonda खेत की रखवाली करने गए एक किसान को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। आसपास के लोग जब तक दौड़ कर मौके पर पहुंते तब तक किसान की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
20230324_123400.jpg

मृतक किसान की फाइल फोटो

छुट्टा जानवर अब इंसान के जान की आफत बन गए हैं। शुक्रवार को खेत देखने गए एक किसान पर सांड ने हमला कर दिया। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक सांड ने किसान की जान ले लिया।

गोंडा जिले के मनकापुर थाना के गांव धुसवा के मजरा खैराही निवासी किसान इंद्रदेव यादव 70 वर्ष सुबह खेत देखने गए थे। जैसे ही वह अपने खेत के पास पहुंचे एक सांड खेत में फसल को चट कर रहा था। उन्होंने सांड को भगाने का प्रयास किया। गुस्साए सांड ने किसान पर हमला कर दिया। सांड के हमले में किसान की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

छुट्टा जानवरों के लिए किए गए सारे इंतजाम फेल

सरकार की तरफ से छुट्टा जानवरों से किसानों को छुटकारा दिलाने के लिए की गई सारी व्यवस्था फेल नजर आ रही है। छुट्टा जानवर इंसानों के जान का दुश्मन बनते जा रहे हैं। छुट्टा जानवरों के हमले में अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इन्हीं छुट्टा जानवरों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना में भी तमाम लोग असमय काल के गाल में समा गए।

दो माह पूर्व सांड के हमले में एक अधेड़ की हुई थी मौत

दो माह पूर्व इसी गांव में एक अधेड़ की सांड के हमले में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बार बार सांड पकड़ने की गुहार लगाई। फिर भी प्रशासन ने सांड को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। यहां तक कि ग्रामीणों की आवाज को नजरअंदाज कर दिया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि एक किसान फिर सांड के हमले का शिकार हो गया।

एसडीएम बोले- तहसीलदार को भेजा गया

उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह ने बताया जानकारी मिलने पर तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर से जो भी सहायता राशि मिल सकती है। उसे दिलाया जाएगा।

Story Loader