जिलाधिकारी ने दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यदि तत्काल प्रभाव से ऐसे विद्यालयों की बंदी और उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे बीएसए का वेतन अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखें।