28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा के डीएम की अनोखी पहल, नगर निकायों में गठित हुई क्विक रेस्पोंस टीम, जानिए इनके काम

जिले की तीन नगर पालिका 7 नगर पंचायत में क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। अब इन समस्याओं का मिनटो में समाधान होगा।

2 min read
Google source verification
जिलाधिकारी नेहा शर्मा

जिलाधिकारी नेहा शर्मा

गोंडा जिले की डीएम नेहा शर्मा ने फिर एक नई पहल की शुरूआत किया है। जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत में क्विक रेस्पोंस टीम का गठन किया है।नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए डीएम का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।स्वच्छता वॉरियर्स की सूचना पर तत्काल साफ सफाई कराया जाएगा। जिससे नगर वासियों को स्वच्छता संबंधी समस्याओं का समाधान मिनटो में मिल जाएगा।

डीएम नेहा शर्मा ने जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु क्विक रेस्पोंस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। यह पांच सदस्यीय क्यूआरटी सभी 10 नगरीय निकायों में गठित की गई है। यह टीमें स्वच्छता वॉरियर्स के चिन्हित विभिन्न नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगी। जिले में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में स्वच्छ कार्य संस्कृति विकसित करने के लिये स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता के इस महाभियान में युवाओं को जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार के ट्यूलिप द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत स्वच्छता वॉरियर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बीते माह शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के 75 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया।

डीएम बोली- त्वरित निस्तारण के लिए क्यूआरटी का किया गया गठन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में इन छात्र-छात्राओं के द्वारा जनपद के विभिन्न निकायों के प्रत्येक वार्ड की गली-मोहल्लों का भ्रमण करने के साथ ही स्थानीय लोगों, व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी मुद्दों को उठाया गया है। इन चिन्हित शिकायतों के निस्तारण के लिए (क्यूआरटी) का गठन किया गया है।

किस निकाय में किसे बनाया गया

नगर पालिका गोण्डा - अरविन्द चौधरी, नूर मोहम्मद, आलोक, सूरजभान, बलराम

नगर पंचायत तरबगंज - देवेन्द्र तिवारी, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, शिवपूजन, निन्दर

नगर पंचायत धानेपुर - राजमणि, करुणानिधि तिवारी, आदित्य, धर्मराज, खुशीराम

नगर पालिका करनैलगंज - आयुष पारिक, उमेश मिश्रा, अश्वनी मौर्य, ऋषभ जायसवाल, रितिक गुप्ता

नगर पंचायत बेलसर - असगर अली, आदर्श प्रताप, कृष्ण कुमार, रावेन्द्र कुमार, रामभूल

नगर पंचायत कटरा - राम करन, मगन, राजेश कुमार, सईद, वसी मो.

नगर पालिका परिषद नवाबगंज - अजय कुमार पाण्डेय, प्रेमशंकर सिंह, हरिशंकर तिवारी, कृपाशंकर सिंह, मनीष कुमार सोनी

नगर पंचायत मनकापुर- अनिल कुमार, नितिन कुमार, अशोक कुमार, शिवम कुमार, विवेक कुमार

नगर पंचायत परसपुर- रमेश यादव, अखिलेन्द्र, धर्मवीर, आशीष, सौरभ

नगर पंचायत खरगूपुर - लल्लू, केशव राम, शिवनाथ प्रथम, संजय द्वितीय, अभय कुमार

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग