8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda: डीएम के एक्शन से मचा हड़कंप बीएसए तलब, डीसी निर्माण का रोका वेतन जांच समिति गठित

Gonda News: मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर डीएम ने कड़ा एक्शन लिया है। जिससे जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 9 Jul 2025, 10:32 AM IST

Gonda

डीएम नेहा शर्मा फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमिता पाए जाने की शिकायत पर डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ा एक्शन लिया है। जिससे बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बीएसए को तलब कर कहा कि भवन निर्माण का जिम्मेदारों द्वारा नियमित निरीक्षण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने डीसी निर्माण का वेतन रोकने के साथ कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया है।

Gonda News: गोण्डा जिले के विकास खण्ड परसपुर के गांव मधईपुर कुर्मी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय भवन में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से गुणवत्ता में कमी तथा भूकम्परोधी मानकों के उल्लंघन की मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार विद्यालय भवन निर्माण में निम्न श्रेणी की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। सीमेंट-बालू के अनुपात में मानक विहीनता तथा संरचना की दीवारों को कमजोर बीम पर निर्मित किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। जिससे भवन की संरचनात्मक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

इन बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब

डीएम ने डीसी निर्माण से यह स्पष्टिकरण तलब किया है कि निर्माण कार्य का नियमित पर्यवेक्षण उनके स्तर से क्यों नहीं किया गया? तथा निर्माण कार्य में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं को समयबद्ध रूप से सक्षम प्राधिकारी के संज्ञान में क्यों नहीं लाया गया। प्रकरण में तथ्यात्मक आख्या तत्काल प्रस्तुत किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।

डीएम ने गठित किया जांच समिति

प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ने द्विसदस्यीय तकनीकी जांच समिति का गठन किया गया है। जिसे निर्देशित किया गया है कि निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, सामग्री के स्तर तथा संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया का परीक्षण कर तथ्यात्मक जांच आख्या प्रस्तुत करें। जांच आख्या प्राप्त होने एवं उस पर निर्णय होने तक डीसी निर्माण का वेतन बाधित रखने के आदेश पारित किए गए हैं।

विद्यालय भवन की स्वीकृति डिजाइन तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

जिला विकास अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में तीन दिवस की अवधि में संयुक्त आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विद्यालय भवन की स्वीकृत डिज़ाइन एवं आगणन संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।