
बचाने दौड़ी महिला को भी स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं छोड़ा
गोंडा जिले के जिला चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीती रात एक महिला को सांप ने काट लिया परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। उसके साथ आए तीमारदार से स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर की कहा सुनी हो गई। इसके बाद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर तीमारदार को लात घुसो जमकर पिटाई कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य कर्मचारी की दबंगई सामने दिख रही है।
शनिवार को गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग एक महिला को सांप के काटने पर जिला अस्पताल लेकर आए थे। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से साथ में आए तीमारदार की झड़प हो गई। फिर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दिया। तीमारदार की पिटाई का
दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर मरीज के परिजनों से शैतान की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद डॉक्टर ने ही उल्टा मरीज और तीमारदारों के खिलाफ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। वायरल वीडियो को देखकर हर किसी के पसीने छूट जाएंगे। जिसमें चिकित्सा कर्मी जमकर गुंडागर्दी करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या है
अस्पताल की घटना के दो वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें 28 सेकंड के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को लगभग आधा दर्जन लोग इमरजेंसी वार्ड में पकड़ कर जमकर पीट रहे हैं। जिससे युवक गिर जाता है। बाद कुछ युवक पीछे हो जाते हैं। लेकिन काला सफेद धारीदार शर्ट पहने युवक और चिकित्सक कोट पहने युवक पिटाई जारी रखते हैं। युवक के गिरने के बाद सफेद कोट पहने गले में आला टांगे कर्मी, फर्श पर गिरे हुए युवक को जोर लगाकर पैर से प्रहार करता है। इस दौरान साड़ी पहने हुए महिला जिसके हाथ में ग्लूकोज का बीगो भी लगा हुआ है। बीच बचाव करने के लिए दौड़ती है। लेकिन स्वास्थ्य कर्मी उसको भी पकड़ कर जोर से धक्का दे देते हैं।
15 सेकंड के वायरल दूसरे वीडियो में बचाव में आई महिला को अभद्रता पूर्वक लाल रंग का शर्ट पहने हुए युवक पीछे से दोनो हाथों से पड़कर खींचता है। जिसके बाद धारीदार शर्ट पहने युवक उल्टे पांव पीछे कर देता है।
चिकित्सक ने क्या लगाया आरोप
इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक सुरेश कुमार ने नगर कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि रात साढ़े ग्यारह बजे 35 वर्षीय सीमा नामक महिला सर्प दंश snake bite की दवा करवाने के लिए जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में आई। जिसके पति संजय और देवर संतोष साथ में आए। आरोप है कि पति और देवर शराब के नशे में चूर होकर डॉक्टर सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सा सुरेश कुमार ने पीड़ित महिला उसके पति और देवर के विरुद्ध उल्टा चोर कोतवाल को डांटे के तर्ज पर धारा 332 353 323 427 506 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बोले-
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया खरगूपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को सांप ने काट लिया था। उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ महिला की जांच कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर तीमारदार और डॉक्टर के बीच बहस हुई। इसके बाद उन लोगों ने डॉक्टर से हाथापाई कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है।
Published on:
12 Nov 2023 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
