गोंडा

Gonda: बीएसएफ के पूर्व जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, ये वजह निकलकर आई सामने

Gonda News: गोंडा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीएसएफ के पूर्व जवान ने खुद को गोली मार ली। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

2 min read
Jul 10, 2025
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस के अधिकारी फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस घटना को लेकर चकित है। बताया जाता है कि पत्नी के साथ सामंजस्य न बैठने के कारण जवान अवसाद में रहता था। प्रारंभिक रूप से जो वजह निकालकर सामने आई है। उसके पीछे इसी बात की चर्चा हो रही है। जबकि घटना के कारणों की असली वजह पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।

Gonda News: गोंडा जिले के मोतीगंज थाना के गांव महेवा गोपाल का रहने वाला आशुतोष बीएसएफ में सैनिक के पद पर कार्यरत था। लेकिन वह करीब 2 साल पहले नौकरी छोड़कर घर आ गया था। बुधवार की रात करीब 11 बजे के आसपास उसने किसी असलहे से खुद को गोली मार ली। जिससे वहां गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते मोतीगंज पुलिस डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी विनीत जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। बताया जाता है कि आशुतोष की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। उसकी पत्नी से उसका कुछ विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से पत्नी बीते 2 वर्षों से साथ नहीं रह रही थी। वह पत्नी को लेकर काफी परेशान रहता था। जिस तमंचा से गोली मारकर उसने आत्महत्या की है। वह तमंचा अवैध बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

ये भी पढ़ें

मंडी के गेट से कुत्ते को उठाकर भागा तेंदुआ सुरक्षा कर्मियों ने भागकर बचाई जान, आबादी में तेंदुआ आने से दहशत

थानाध्यक्ष बोले- पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही


बीएसएफ जवान गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में मोतीगंज के थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि रात करीब 11 बजे के आसपास की घटना है। जवान ने किस असलहा से गोली मारी है। यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही संबंध में कुछ कहा जा सकता है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
10 Jul 2025 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर