
बीजेपी सांसद और डीएम ने अरगा ब्रांड के उत्पाद का किया निरीक्षण
गोंडा जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक नया इतिहास रच दिया है। अरगा ब्रांड के नाम से बने इन उत्पादों की शुद्धता के कारण उनकी मांग बढ़ने लगी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अगरबत्ती, अचार, मुरब्बा पापड़ सहित करीब दो दर्जन से अधिक घरेलू उत्पादों का निर्माण कर रही है। दीपावली पर्व के अवसर पर इनकी मांग बढ़ने से विकास भवन में एक स्टोर महिलाओं ने खोल दिया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं नाबार्ड से सहायतित विकास भवन परिसर में बनाये गये अरगा स्टोर एवं शक्ति कैफे का मण्डलायुक्त ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने वहां पर स्वयं सहायता समूहों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उनके बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद को अरगा ब्रांड के द्वारा काफी अधिक लोकप्रियता मिली है। विकास भवन में अरगा स्टोर बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी। कोई भी व्यक्ति स्टोर में आकर मनचाहा उत्पाद खरीद सकता हैं।
अरगा ब्रांड मिलने से उत्पादों को मिली नई पहचान
बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पहले स्वयं सहायता समूह के बनाए जा रहे उत्पादों को अलग-अलग जगहों पर बेचा जाता था। जिससे उनकी बिक्री कम होती थी। परंतु अरगा ब्रांड मिलने से सभी उत्पादों को एक अलग पहचान मिल गई है। जिला प्रशासन की इस पहल से गांव गांवों में बसी महिलाओं का विकास होगा। उत्पाद बेचने के लिए उन्हें उचित स्थान मिल गया है। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज और देश भी सशक्त होगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों की काफी प्रशंसा की। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि दूर दराज के गांव में स्वयं सहायता समूह की महिला द्वारा बनाए गए उत्पादों को अरगा ब्रांड मिल गया है। जिसे काफी लोग पसंद करने लगे हैं। पहले इसे अन्य जगहों पर बेचा जाता था। जहां पर इसकी पूरी पूर्ति नहीं हो पा रही थी। इससे पता चलता है कि लोग इसे काफी पसंद करने लगे हैं। अब विकास भवन परिसर में इसके लिए एक स्टोर खुल गया है। जिससे लोग अब आसानी से अरगा ब्रांड के उत्पादों को खरीद सकते हैं।
Published on:
09 Nov 2023 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
