
मृतक की फाइल फोटो कॉलेज में गम के माहौल में जूट लोग
मामा के घर गए एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य की बदमाशों ने सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ गोलियों के फायर से लोग सहम गए। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। परिजन उन्हें तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोंडा जिले के छपिया थाना के कस्बा बभनान के सिसहनी में संचालित इंटर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश यादव अपने ननिहाल इसी थाना के गांव चंदारथी में आए हुए थे। मामा के घर चलने वाली दुकान के बरामदे में अपने ममेरे भाइयों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान देर रात में दो हमलावर आए और प्राचार्य के सिर में सोते समय गोलीमार कर घायल कर दिए। जिससे पास में सो रहे ममेरे भाइयों में हड़कंप मच गया। परिवार वाले जैसे तैसे करके घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में चंदारथी गांव के रहने वाले मृतक के मामा आज्ञाराम पुत्र राम सुहेल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव का रहने वाला मेरा भांजा दिनेश कुमार मेरे घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। भोजन करने के बाद सोने के लिए दुकान पर चला गया। रात में सिसहनी गांव के रहने वाले दो लोगों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि रात को 1 बजे छपिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। कि चंदा रति गांव में एक व्यक्ति को सर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे परिजन इलाज के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर छपिया पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों से जानकारी ली गई। परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश अपने मामा के यहां चाँदरथी गांव में आए थे। तथा अपने मामा की दुकान के बाहर मामा के लड़कों के साथ सो रहे थे। इसी बीच दो नामजाद व्यक्तियों ने उनके सर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Published on:
04 Mar 2024 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
