Gonda News : सड़क हादसों के समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दुर्घटना में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी।
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना की पूरी तस्वीर कैद हो गई। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कहते हैं की मौत कब आ जाए किसी को नहीं पता। कुछ ऐसा ही वाक्या गोंडा के खोडारे थानाक्षेत्र के अंतर्गत गौराचौकी से बस्ती मार्ग पर देखने को मिला। यहां पर आमने – सामने दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें देखते ही देखते एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही चंद मिनटों में दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है। किस तरह दो मोटरसाइकिल सवार युवक आमने – सामने भिड़े और एक मोटरसाइकिल सवार मौके पर ही गिरा और दोबारा नहीं उठ सका, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और विधिक कार्रवाई में जुटी है।