2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल ओपन चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में 15 से 20 वर्ष तक के 12 सौ पहलवानों ने किया प्रतिभाग, अब वर्ष भर में नेशनल स्तर की होती 23 प्रतियोगिताएं

गोंडा भारत सरकार खेल मंत्रालय के तत्वाधान में ग्रैंड प्रिक्स ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेलो इंडिया के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन है। यह बात नवाबगंज के नंदिनी नगर ओपन स्टेडियम में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा।

2 min read
Google source verification
img-20221029-wa0002.jpg

उन्होंने कहा कि ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले हमारे देश में नेशनल स्तर की तीन कुश्ती प्रतियोगिताएं हुआ करती थी। इस समय 23 प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय स्तर की हो रही हैं। इससे पहले जो नेशनल स्तर की प्रतियोगिताएं होती थी उसमें हर प्रदेश से एक व दो चैंपियन खिलाड़ियों को चुना जाता था। हमने अनुभव किया कि हरियाणा का जो 10 या 12 नंबर का खिलाड़ी है। वह भी कर्नाटका तथा तेलंगाना से अच्छा है। सवाल यह उठता है कि जब हर प्रदेश से एक या दो ही खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे तो जो खिलाड़ी 10 या 12 नंबर पर हैं। उनका भविष्य क्या होगा। इसलिए हमने नेशनल प्रतियोगिता के साथ-साथ एक ओपन नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें किसी भी प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी संख्या कितनी भी हो कुश्ती प्रतियोगिता में आकर भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहला नेशनल प्रतियोगिता कराया तो 63 प्रतिशत मेडल हरियाणा ले गया। आज जो यह टूर्नामेंट हो रहा है। वह भारत सरकार के खेल मंत्रालय के देखरेख में हो रहा। और कहीं ना कहीं यह मोदी जी का विजन है। यह उन्हीं की आईडिया है कि टूर्नामेंट होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में टॉप टेन नेशनल के तथा टॉप 10 ओपन नेशनल के 20 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां पर 15 साल के 600 बच्चे तथा 17 से 20 साल तक के 600 बच्चे यह ऊपर से लेकर टॉप 10 बच्चे हैं। इस प्रतियोगिता की दो सीरीज यहां पर हो रही है। इसकी एक चीज अभी दिल्ली में हुई है। तथा 13 14 15 नवंबर को सीनियर तथा कैडेट की प्रतियोगिता हरिद्वार में होगी। इसमें इनाम के रूप में कैश प्राइज दिया जाएगा।

राहुल गांधी पर कसा तंज

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं। तो देश के कुछ लोग उनको नेता मान ले उनकी यात्रा सफल हो जाए। लेकिन जब लोग नेता मानने को नहीं तैयार है तो हम क्या करें। अभी हाल में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा बाढ़ की अव्यवस्था को लेकर सरकार तथा प्रशासन दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया था। इस पर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि यह सब जो प्रतियोगिता हो रही है। यह सब योगी ही जी की देन है। देखिए बगल में कितना सुंदर हाल दिया है। यहां पर कुश्ती देखने अयोध्या के साधु संत आएं माहौल खुशनुमा है। इन सब चीजों की क्रेडिट योगी जी को ही जाती है।

Story Loader