
टेंपो चालक को दिया गया प्रशिक्षण
Gonda News: गोंडा जिले में इस बार दुर्गा महाष्टमी खास होने जा रही है। जिला प्रशासन एक अनोखी पहल के तहत शक्ति वंदन 2.0 का आयोजन कर रहा है। जिसकी थीम है। शक्ति सारथी'। यह थीम महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर आधारित है। कार्यक्रम का आयोजन शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा।
Gonda News: जिलाधिकारी नेहा शर्मा की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। 90 प्रतिशत से अधिक महिलाएं ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करती हैं। इसीलिए प्रशासन ने एक हजार ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को 'शक्ति सारथी' के रूप में प्रशिक्षित किया है। यह पहल महिलाओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करेगी और आने वाले समय में इसे और भी विस्तार दिया जाएगा। डीएम ने बताया यह आयोजन पूरी तरह से जीरो वेस्ट इवेंट होगा। जहां कार्यक्रम स्थल पर उत्पन्न होने वाले कचरे का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही, बदलते गोंडा की तस्वीर भी प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें जिले में हुए विकास कार्यों की एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जो गोंडा के प्रगतिशील बदलावों को दर्शाएगी।
2023 में 11888 कन्याओं का सामूहिक कन्या पूजन थॉमसन के मैदान में आयोजित हुआ था। इस बार प्रशासन ने इस परंपरा को विकेंद्रीकृत किया है। अब परिषदीय स्कूलों में कन्या पूजन का आयोजन होगा। इन स्कूलों में होने वाले पूजन को डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर लाइव दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, गोंडा जिले की 9 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया है।
Published on:
09 Oct 2024 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
