9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: डीएम करेंगी तहसील और विकासखंड का निरीक्षण, इन योजनाओं की होगी समीक्षा, जारी हुआ कार्यक्रम

Gonda News: डीएम नेहा शर्मा जिले की सभी तहसील और विकासखंड का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान शासन की प्राथमिकता वाले इन कार्यक्रमो की समीक्षा की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda News

डीएम नेहा शर्मा

Gonda News: डीएम नेहा शर्मा गांव चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद के बाद अब तहसील और विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम राजस्व विवाद, स्वच्छता, मनरेगा, जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी।

Gonda News: यूपी के गोंडा जिले की डीएम आगामी सितंबर और अक्टूबर माह में जिले के सभी तहसील एवं विकासखंड कार्यालयों का निरीक्षण करेंगी। डीएम की ओर से गुरुवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में शासन के विकास प्राथमिकता वाले कार्यों के साथ जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ-सफाई सहित ग्रामों में विकास कार्यों के लिए बनाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन, मनरेगा, विकासखंड पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता आदि पर जोर दिया जाएगा।

डीएम ने जारी किया निरीक्षण का कार्यक्रम

3 सितंबर: तहसील गोण्डा सदर, 10 सितंबर: विकासखंड रूपईडीह, 13 सितंबर: तहसील करनैलगंज,17 सितंबर विकासखंड कार्यालय पंडरीकृपाल,20 सितंबर: तहसील तरबगंज, 24 सितंबर: विकासखंड झंझरी, 27 सितंबर तहसील मनकापुर,1 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय इटियाथोक,4 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय मुजेहना,8 अक्टूबर विकासखंड कार्यालय करनैलगंज,11 अक्टूबर विकासखंड कार्यालय कटरा बाजार, 15 अक्टूबर विकासखंड कार्यालय परसपुर,18 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय हलधरमऊ,22 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय तरबगंज, 25 अक्टूबर विकासखंड कार्यालय बेलसर,29 अक्टूबर विकासखंड कार्यालय वजीरगंज,1 नवंबर विकासखंड कार्यालय नवाबगंज, 5 नवंबर विकासखंड कार्यालय मनकापुर, 8 नवंबर विकासखंड कार्यालय बभनजोत एवं छपिया का निरीक्षण करेंगी।


बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग