9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News : जमीनी विवाद में ईट पत्थर के बाद चले बम चार घायल, सुनिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार का आरोप

जमीनी विवाद भी एक गांव में पहले जमकर ईंट पत्थर चले उसके बाद बम बाजी हुई जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले में कई बार निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है।    

2 min read
Google source verification
img-20230607-wa0003.jpg

जमीनी विवाद को लेकर एक गांव में ईट पत्थर के बाद बम चले जिससे एक युवक घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की माने तो जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस भी इस मामले में निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है। फिर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के गांव पिपरा पदुम में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद पत्थर और बम चले जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घायल परिवार के राजेश कुमार पांडे ने बताया कि हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से हैं। मुझे एक इंदिरा आवास में मिला था जिसका निर्माण हम अपने पैतृक आवास पर करा रहे हैं। हमारे विपक्ष उसे रोक रहे हैं। विपक्ष हमारा नेता है। उसने कोई बीजेपी का मंडल अध्यक्ष है। तो कोई बूथ अध्यक्ष है। उनकी सांसद और विधायकों से अच्छी पैठ है। वही लोग मना कर रहे हैं। एसडीएम और डीएम के आदेश पर हमने आवास निर्माण शुरू करा दिया था। बुधवार की सुबह लेबर और मिस्त्री पहुंचे काम शुरू हुआ। उसके बाद विपक्ष के लोग पहुंचे लेबर और मिस्त्री को मारने लगे। हम लोग घर के दरवाजे की तरफ भागे और दरवाजा बंद कर लिया। तो विपक्ष के लोग आरोप है कि मेरे छत पर आकर बम मार दिया जिससे मेरा एक लड़का और लड़की जख्मी हो गया है। औरत को ईट पत्थर मारा है। जिससे वह भी घायल हो गई है। पीड़ित से जब पूछा गया कितने लोग घायल हैं। तो उसने बताया कि एक मेरे भाई अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मेरे बेटे और बेटी भी घायल हो गए है।

पीड़ित बोला- जब एसडीएम का आदेश लेकर गए दरोगा ने कहा मेरा ट्रांसफर करा दो मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा

राजेश कुमार पांडे ने बताया जब वह एसडीएम का आदेश लेकर देहात कोतवाली हलका दरोगा के पास गए। उसने बताया कि दरोगा जी ने कहा कि मेरा ट्रांसफर करा दीजिए मैं इस मामले में कुछ नहीं कर पाऊंगा। उसने कहा कि कुल मिलाकर पुलिस और प्रशासन के लोग हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- तहरीर के आधार पर हो रही विधिक कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया पिपरा पदुम गांव में मारपीट बवाल होने की सूचना मिली थी। वहां पर राजेंद्र पांडे के अपने पड़ोसी पाटीदारों से जमीन का विवाद हुआ है। ये प्रधानमंत्री आवास इन्हें मिला था उसका निर्माण कर रहे थे। इनका आरोप है कि इनके बेटे को विपक्षियों ने बम से मारा है। मौके पर मेरे द्वारा तथा पुलिस के अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग