
Hh
गोंडा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के गांव डलईपुरवा मे शादी समारोह में आये पति पत्नी में विवाद हो गया। सिरफिरे पति ने पत्नी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले को काटा बाद में खुद को भी चाकू से गोद डाला। जिसमे गम्भीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गई। पति की हालात गम्भीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत शीशव के मजरा ढलई पुरवा निवासी राजाराम की लड़की आरती 25 वर्ष की शादी तरबगंज थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव में राजकुमार 28 वर्ष के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। जो आपस में विवाद के चलते नहीं पटती थी।
शादी समारोह से लौटते समय रास्ते में हुआ विवाद
सोमवार को राजकुमार अपनी पत्नी को ससुराल डलई पुरवा आकर ससुराल के बगल गांव बढ़ई पुरवा रिश्तेदारी में एक शादी समारोह से अपनी पत्नी के साथ हो कर वापस आ रहा था। रास्ते में किसी विवाद को लेकर पत्नी के गले में चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्वयं को भी चाकू से मार कर घायल कर लिया। दोनों लोग वही बेहोश होकर गिर पड़े। ससुराल के लोगों को जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर वालों ने तुरंत डायल 112 और थाने पर सूचना दी। मौके पर पुलिस आकर दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचाया गया। जहाँ गम्भीर हालात को देखते हुए जिलास्पताल रिफर कर दिया। अस्पताल पहुँचते ही डाक्टर ने पत्नी आरती को मृत घोषित कर दिया और पति राजकुमार की हालात गम्भीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष बोले मुकदमा दर्ज कर की जा रही जांच
थानाध्यक्ष तरबगंज मनोज पाठक ने बताया कि आपसी विवाद के चलते पति और पत्नी में विवाद हुआ। पति ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमे पत्नी की मौत हो गई है।पति गम्भीर रूप से घायल है। पत्नी के घरवालो की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जाँच की जा रही है।
Published on:
29 May 2023 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
