
मृतका की फाइल फोटो
दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर मृतका के पिता ने एसपी से गुहार लगाई है।
गोंडा जिले के नगर कोतवाली के गांव कलंदरपुर चौबे निवासी जगदीश ने अपने बेटी की शादी करीब 10 माह पूर्व कर्नलगंज के बैसनपुरवा निवासी रवि के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर बेटी को पति और परिवार के लोग प्रताड़ित करते रहे।
मृतका के पिता बोले- बेटी की मेरे दामाद और उसकी भाभी ने कर दी हत्या
मृतका अनीता के पिता जगदीश ने बताया कि मेरे बेटी की मेरे दामाद और उनकी भाभी रूबी ने तकिया से गला दबाकर हत्या कर दी। इसमें परिवार के अन्य लोगों का भी सहयोग रहा है। मेरे दामाद के पिता ने दोपहर में बताया कि तुम्हारी बेटी को मारे पीटे हैं। फिर देर शाम को कहा कि उसने फांसी लगा ली है। जब हम घर पर पहुंचे तो मेरी बेटी का शव शोफे पर पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने पति, ससुर, और जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में सीओ मैम विवेचना कर रही हैं। जल्द ही अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Published on:
23 Mar 2023 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
